एक्सप्लोरर

LIVE: कोलकाता में पुल गिरा, एक की मौत, पीएम मोदी बोले- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. कई गाड़िया पुल के नीचे दब गई हैं. पुल के ऊपर से कई गाड़ियां गुजर रही थीं. ये पुल बेहाला और इकबालपुर को जोड़ता है. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बड़ा पुल हादसा हो गया है. इस पुल का नाम माजेरहाट है जो तारातला इलाके में गिरा है. इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. कई गाड़ियां पुल के नीचे दब गई हैं. पुल के ऊपर से भी कई गाड़ियां गुजर रही थीं. ये पुल बेहाला और इकबालपुर को जोड़ता है. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है. हादसे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

LIVE UPDATES:

06: 50 PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुल हादसे पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ''यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है. मैं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.''

06: 47 PM भीड़भाड़ वाले अलीपुर इलाके में दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये हैं. ढहे हुए पुल के नीचे कई कारें दबी हुई हैं. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पहली प्राथमिकता घायलों और फंसे हुए लोगों को बचाना है.

06: 45 PM राज्य की मंत्री चद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि उन्होंने इस हादसे में पांच लोगों की मृत्यु होने की बात सुनी है लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.

06: 40 PM गिरने से सर्कुलर रेलवे की सेवाएं प्रभावित हुई हैं. पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि पुल का एक हिस्सा ढह जाने से शाम पौने पांच बजे से ईएमयू लोकल सेवा बंद कर दी गयी है. उन्होंने कहा, हालांकि उसी रास्ते से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों की सेवा प्रभावित नहीं हुई है.

06: 30 PM हादसे के बाद एक की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे है. राहत और बचाव कार्य में अब सेना भी जुट गई है.

05: 50 PM हादसे के बाद प्रशासन मौके पर पहुंच गया है. अधिकारियों का कहना है कि पुल के नीचे कितने लोग दबे हैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. राहत और बचाव कार्य जारी है.

05: 23 PM इस पुल के नीचे से रेलवे ट्रैक और लोकल ट्रेनें गुजरती हैं.

05: 22 PM चश्मदीदों के मुताबिक, पुल के नीचे 10 से 12 लोग दबे हो सकते हैं.

05: 20 PM हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि ये हादसा बहुत दुखद है. मैंने पुलिस से इस हादसे की रिपोर्ट मांगी है. आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है. ममता बनर्जी फिलहाल कोलकाता में नहीं हैं वह दार्जलिंग में हैं.

05: 16 PM बताया जा रहा है कि ये पुल 60 साल पुराना था और पिछले कई दिनों से इसकी मरम्मत का काम चल रहा था.

05: 15 PM स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है. यहां मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है.

साल 2016 में भी गिरा था एक पुल

बता दें कि साल 2016 के मार्च महीने में भी उत्तरी कोलकाता के गणेश टाकीज के पास एक पुल गिर गया था. इस हादसे में करीब 21 लोगों की मौत हो गई थी. और करीब 80 लोग घायल हो गए थे.

तस्वीरें देखें-

LIVE: कोलकाता में पुल गिरा, एक की मौत, पीएम मोदी बोले- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण LIVE: कोलकाता में पुल गिरा, एक की मौत, पीएम मोदी बोले- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण LIVE: कोलकाता में पुल गिरा, एक की मौत, पीएम मोदी बोले- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget