एक्सप्लोरर

EVM में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के आरोपों पर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खामोश हैं, लेकिन ईवीएम के मुद्दे पर उनकी पार्टी लगातार हमला बोल रही है. दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आम आदमी पार्टी ने अपनी मशीन के जरिए ईवीएम में गड़बड़ी का खुलासा किया. आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.

आम आदमी पार्टी की मांग है कि अब से सभी चुनाव में ईवीएम के साथ VVPAT का भी इस्तेमाल हो. यही नहीं आम आदमी पार्टी ये भी चाहती है कि काउंटिंग के बाद 25 फीसदी बूथ पर VVPAT से निकली पर्चियों की गिनती की जाए.

EVM में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

बता दें कि दिल्ली विधानसभा में ईवीएम जैसी दिखने वाली मशीन से छेड़छाड़ कर दिखाने वाले आप के विधायक सौरभ भारद्वाज के दावों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया पर सौरभ अभी भी अपने दावे पर डटे हुए हैं. ईवीएम विवादों के बीच 12 मई को चुनाव आयोग ने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों के साथ एक बैठक बुलाई है, इस मीटिंग के लिए चुनाव आयोग ने पांच मुद्दे रखे हैं

VVPAT को लेकर क्या है स्थिति? चुनाव आयोग ने सरकार से कहा था कि अगर फरवरी 2017 तक VVPAT मशीनों का ऑर्डर नहीं दिया गया तो 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव इन मशीनों के बगैर ही करना पड़ेगा. क्या है VVPAT मशीन ? VVPAT मशीन का पूरा नाम Voter Verified Paper Audit Trail है. ये एक खास किस्म की मशीन है जिसे ईवीएम के साथ अटैच किया जाता है. इसके जरिए वोटर को उसके वोट का फीडबैक दिया है कि पार्टी या उम्मीदवार को उसने वोट दिया, उसी को वोट गया है या नहीं. वोट डालने के बाद इसमें से एक पर्ची निकलती है. इस पर्ची पर सीरियल नंबर, नाम और उस कैंडिडेट का इलेक्शन सिम्बल होता है, जिसे वोटर ने वोट दिया है. यह पर्ची सिर्फ 7 सेकेंड के लिए दिखती है, इसके बाद मशीन में लगे बॉक्स में चली जाती है. वोटों की गिनती के वक्त अगर ईवीएम खराब हो जाए या दोबारा वोटों की गिनती की जरूरत हो तो इन्हीं पर्चियों के ज़रिए दोबारा गिनती की जा सकती है. यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग तक पहुंची 'चंदे के चक्कर' की शिकायत, बढ़ेंगी AAP की मुश्किलें कपिल मिश्रा का एलान, ‘जवाब नहीं मिलने तक अनशन पर रहूंगा, रविवार को फिर करुंगा नया खुलासा’ EVM की पोल खोलने के चक्कर में केजरीवाल के जेल जाने का ‘वायरल सच’ 12 मई को चुनाव आयोग ने बुलाई सभी दलों की बैठक, इन पांच मुद्दों पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: सीजेपी का आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, वांगचुक ने बताया क्यों नहीं आ रहे दिल्ली
LIVE: सीजेपी का आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, वांगचुक ने बताया क्यों नहीं आ रहे दिल्ली
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget