एक्सप्लोरर

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान बत्ती हुई गुल, अंधेरे में जारी रखी स्पीच

Droupadi Murmu News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान करीब 9 मिनट तक बत्ती गुल रही. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली हमारे साथ लुका-छिपी खेल रही है

President Program Power Cut: ओडिशा (Odisha) के बारीपदा स्थित महाराजा श्री रामचंद्र भंजदेव यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शनिवार (6 मई) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान बिजली गुल हो गई. जिससे कार्यक्रम स्थल पर अंधेरा छा गया. इस कार्यक्रम में ये बाधा सुबह 11.56 बजे से दोपहर 12.05 बजे तक जारी रही. राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के शुरु होने के कुछ मिनट बाद ही लाइट बंद हो गई, लेकिन उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा क्योंकि इस दौरान माइक सिस्टम अप्रभावित रहा. 

इस दौरान एसी भी सामान्य रूप से काम करते रहे. करीब 9 मिनट तक बत्ती गुल रही. राष्ट्रपति मुर्मू को ये कहते हुए सुना गया कि बिजली लुका-छिपी खेल रही है. इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक उन्हें सुनने के लिए धैर्यपूर्वक बैठे रहे. हालांकि, वहां कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. टाटा पावर की कंपनी नॉर्थ ओडिशा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सीईओ भास्कर सरकार ने कहा कि हॉल (कार्यक्रम स्थल) में कोई आपूर्ति व्यवधान नहीं था और गड़बड़ी शायद बिजली के तारों में कुछ खराबी के कारण हुई थी. 

कुलपति में मांगी माफी

यूनिवर्सिटी के कुलपति संतोष कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान बिजली के गुल होने को लेकर खेद जताया और माफी मांगी. उन्होंने कहा कि हम शर्मिंदा हैं और निश्चित रूप से इस घटना की जांच शुरू करेंगे. जिम्मेदार पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. राज्य के स्वामित्व वाली औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड ने इस आयोजन के लिए जनरेटर की आपूर्ति की थी. हम उनसे पूछेंगे कि गड़बड़ी के पीछे क्या कारण था. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि उदारता और सहयोग से एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है. उन्होंने छात्रों से कहा कि वे वंचितों का हाथ थामकर जीवन में आगे बढ़ने में उनकी मदद करें. राष्ट्रपति ने कहा कि छात्रों को केवल अपने सुख और हित के बारे में नहीं, बल्कि समाज और देश के कल्याण के बारे में भी सोचना चाहिए. सहयोग जीवन का एक सुंदर पक्ष है जिसका छात्रों को अनुसरण करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Elections: चुनाव आयोग ने बीजेपी के खिलाफ 'रेट कार्ड' विज्ञापनों पर कांग्रेस को भेजा नोटिस, कल तक देना होगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget