एक्सप्लोरर

Odisha Lightning Death: ओडिशा में बरपा आसमानी कहर! 2 घंटे में 61000 बार गिरी आकाशीय बिजली, 12 लोगों की गई जान

Odisha Lightning Death: आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे तक राज्य में लगभग 61 हजार बार से अधिक बिजली गिरी. मृतक के परिजनों को सरकार की तरफ से 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

Odisha Lightning Death: ओडिशा में आकाशीय बिजली का कहर लोगों पर टूटा है. राज्य में शनिवार (02 सितंबर) की शाम दो घंटों के भीतर 61000 बार बिजली गिरी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक भुवनेश्वर में सबसे ज्यादा बिजली गिरने के मामले सामने आए हैं. साथ ही राज्य में 7 सितंबर तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है. 

मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं इस सप्ताह के अंत तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात की वजह से ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है.

राजधानी भुवनेश्वर में दोपहर के बाद से बादलों की गरज के साथ बारिश होती रही. इस दौरान राजधानी और आसपास के इलाकों में बिजली भी गिरी. ओडिशा आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे तक राज्य में लगभग 61 हजार बार से अधिक बिजली गिरी.

मृतकों की फैमिली को मिलेगा मुआवजा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस आकाशीय बिजली से मरने वालों में खुर्दा जिले से 4, बोलांगीर से 2 और अंगुल, बौध, गजपति, जगतसिंहपुर, पुरी और ढेंकनाल से एक-एक लोगों की जान गई. इसके अलावा गजपति और कंधमाल जिलों में बिजली गिरने से 8 मवेशियों की जानें भी गई.

विशेष राहत आयुक्त ने बताया कि आकाशीय बिजली की घटना से मरने वाले लोगों के परिवारजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस तरह इतनी अधिक बिजली गिरने की घटनाएं तब सामने आती हैं जब लंबे समय के बाद मानसून सामान्य स्थिति में लौटता है. उन्होंने बताया जब ठंडी और गर्म हवा का टकराव होता है तब इस तरह बिजली गिरने की घटनाओं की स्थिति बनती है.

ये भी पढ़ें: Gopal Mandal Statement: 'लालू यादव सठिया गए हैं, उनके कहने से राहुल गांधी नहीं बनेंगे पीएम', नीतीश के विधायक का आरजेडी चीफ पर निशाना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget