एक्सप्लोरर

Gopal Mandal Statement: 'लालू यादव सठिया गए हैं, उनके कहने से राहुल गांधी नहीं बनेंगे पीएम', नीतीश के विधायक का आरजेडी चीफ पर निशाना

Gopal Mandal Statement: गोपाल मंडल ने नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया और कहा कि उन्होंने देशभर में विपक्ष को एकजुट करने का काम किया है.

Gopal Mandal On lalu Yadav: राहुल गांधी और लालू की मटन पार्टी के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने आरजेडी चीफ पर निशाना साधा है. जेडीयू विधायक ने कहा, लालू प्रसाद यादव सठिया गए हैं. मंडल ने ये भी कह दिया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे. 

रविवार (3 सितम्बर) को गोपाल मंडल ने कहा, किसी के कहने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बनेगा. लालू यादव हमारे पुराने नेता है. पिछड़ों के मसीहा हैं. हम लोगों ने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा है. लेकिन अब उनकी उम्र हो गई है, किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है. थोड़ा उनका दिमाग सठिया गया है. 

लालू यादव को रिटायरमेंट की सलाह

गोपाल मंडल ने कहा कि ये नहीं कह रहे कि राहुल गांधी योग्य नहीं हैं. उनके कुल खानदान से प्रधानमंत्री बनते आए हैं, लेकिन लालू यादव के कहने से राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.  समाचार एजेंसी एएनआई ने जेडीयू विधायक के बयान का वीडियो जारी किया है.

गोपाल मंडल ने इशारों-इशारों में लालू यादव को राजनीति से दूर किए जाने की सलाह भी दे डाली. उन्होंने कहा, बुढ़ापे में आदमी का दिमाग लचर-पचर (अस्थिर) हो जाता है. आप देखिए न, अटल जी को गुम (राजनीति से दूर) कर दिया गया था.

नीतीश को बताया पीएम मैटेरियल

जेडीयू विधायक ने नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया और कहा, पूरे हिंदुस्तान के लोगों को नीतीश कुमार ने संगठित किया. उन्होंने मेहनत की है. देश भर की जितनी भी क्षेत्रीय पार्टी हैं, सबको बुलाया कि बीजेपी और मोदी के विरोध में एकजुट होकर काम करना है. नीतीश कुमार को देश में सभी नेता मानते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता प्रधानमंत्री के रूप में नहीं मानेगी.

एक दिन पहले ही राहुल गांधी और लालू यादव की मटन पार्टी का वीडियो सामने आया था. जिसमें राहुल गांधी ने लालू से बिहारी मटन बनाने के गुर सीखे थे. गोपाल मंडल ने इस भी तंज कसा और कहा कि लोग आजकल राजस्थानी मटन सीख रहे हैं तो बिहारी मटन क्या है.

यह भी पढ़ें

सनातन धर्म पर बयान को लेकर उदयनिधि बोले- 'पीएम मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब क्या कांग्रेसियों की हत्या?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget