एक्सप्लोरर

यूपी में 43, बिहार में 42 और झारखंड में...आसमान से बरसी मौत, जानलेवा बन गया मानसून

Lightning Strike Death: यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में बारिश के बीच कई स्थानों पर लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए हैं. ऐसे में कई लोगों की जान चली गई तो कई घायल भी हुए हैं.

Lightning Strike Death: उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 80 लोगों से ज्यादा की जान चली गई. इसके अलावा कई लोग घायल हो गए हैं.

यूपी में बिजली गिरने से 43, डूबने से 9 और सर्पदंश से 2 लोगों की जान गई. वहीं, झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बिजली गिरने से एक महिला, उसके नाबालिग पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से स्कूल में 20 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

मुर्शिदाबाद के डोमकल स्थित भागीरथपुर हाई स्कूल के परिसर में एक पेड़ पर बिजली गिरने से 20 से ज्यादा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हुए. जिस समय बिजली गिरी, उस समय कक्षा में छात्रों की पढ़ाई चल रही थी. हादसे के बाद घायल छात्रों को डोमकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया. न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया कि सभी घायल छात्र खतरे से बाहर हैं.


यूपी में 43, बिहार में 42 और झारखंड में...आसमान से बरसी मौत, जानलेवा बन गया मानसून

बिहार में कितनी लोगों की जान गई?
बिहार सरकार ने सोमवार (8 जुलाई, 2024) को बताया था कि पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई.  इसके साथ ही एक जुलाई से अब तक बिजली गिरने से मरने वालों की कुल संख्या 42 हो गई. दरअसल, यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई एरिया में लगातार भारी बारिश हो रहे है. ऐसे में कई स्थानों पर बाढ़ के हालात बने हुए हैं. 

यूपी में क्या स्थिति है?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यूपी के 16 जिलों के 923 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और इससे प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है. प्रदेश के 16 जिलों लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, सीतापुर, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद और आजमगढ़ के कुल 923 गांवों की 18 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं.

यूपी में कैसा मौसम रहेगा?
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी यूपी के पूर्वी हिस्सों में लगभग सभी स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने तथा पश्चिमी भागों में भी अनेक जगहों पर बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है.

बिहार में कैसा मौसम रहेगा?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज बिहार के अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की प्रबल संभावना है. 

इनपुट भाषा और आईएएनएस से भी.

ये भी पढ़ें- Weather Forecast: दिल्ली-यूपी-बिहार में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश! IMD ने बताया अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget