एक्सप्लोरर

हेलीकॉप्टर क्रैश में बाल-बाल बचे सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह

सेना ने बयान जारी कर कहा कि पायलट सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी अधिकारी सुरक्षित हैं. क्रैश के वक्त उसमें लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह अन्य छह अफसरों के साथ एलओसी के दौरे पर जा रहे थे. उत्तरी कमान का मुखिया होने के कारण रणबीर सिंह पूरी एलओसी का रोजाना दौरा कर रहे हैं.

नई दिल्ली: सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह आज हेलीकॉप्टर क्रैश में बाल बाल बच‌ गए. रणबीर सिंह इन दिनों सेना की उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के कमांडिंग इन चीफ हैं और क्रैश के वक्त छह अन्य अफसरों के साथ एलओसी के दौरे पर जा रहे थे. सेना ने बयान जारी कर कहा कि पायलट सहित सभी अधिकारी सुरक्षित हैं.

जानकारी के मुताबिक, गुरूवार की दोपहर सेना का एएलएच-ध्रुव हेलीकॉप्टर ने तकनीकी खराबी के चलते एलओसी के करीब पूंछ सेक्टर में 'फोर्स-लैंडिंग' की. उस वक्त हेलीकॉप्टर में लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सि्ह सहित कुल सात अधिकारी सवार थे. हेलीकॉप्टर को सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी उड़ा रहे थे. उनके साथ को-पायलट नौसेना के एक अधिकारी थे जो इन दिनों डेप्युटेशन पर ‌थलसेना में तैनात हैं.

हेलीकॉप्टर क्रैश में बाल-बाल बचे सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह

नए दौर का श्रवण कुमार स्कूटर पर कराता है मां को तीर्थयात्रा, अब आनंद महिंद्रा ने की है कार की पेशकश

उत्तरी कमान ने बयान जारी कर बताया कि आर्मी कमांडर ले. जनरल रणबीर सिंह एलओसी पर पूंछ सेक्टर में सेना की चौकियों के दौरे पर सुरक्षा का जायजा लेने जा रहे थे. उसी दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने एक नाले के करीब क्रैश-लैंडिंग की. इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. तुरंत ही पास के गांववालों ने घायलों की मदद की और रणबीर सिंग सहित सभी क्रू और अधिकारियों को उधमपुर स्थित कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. सभी को इस दुर्घटना में चोटें आई हैं लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं.

हेलीकॉप्टर क्रैश में बाल-बाल बचे सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह

एलओसी पर पाकिस्तान से चल रही तनातनी के चलते उत्तरी कमान का मुखिया होने के कारण रणबीर सिंह पूरी एलओसी का रोजाना दौरा कर रहे हैं. उत्तरी कमान की जिम्मेदारी जम्मू से लेकर पूंछ, उरी, कुपवाड़ा और करगिल तक की एलओसी के साथ साथ सियाचिन और लद्दाख से सटी चीन सीमा की है.

ओडिशा: भूतों के अस्तित्व को साबित करने वाले को मिलेगा 50,000 रुपये का इनाम

गौरतलब है कि साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के समय रणबीर सिंह दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में डीजीएमओ के पद पर तैनात थे. सर्जिकल स्ट्राइक की रणनीति तैयार करने में उन्होनें एक अहम भूमिका निभाई थी. इसीलिए पदोन्नित कर उन्हें पहले मथुरा स्ट्राइक कोर-वन का जीओसी बनाया गया था और फिर बाद में उत्तरी कमान का कमांडिंग इन चीफ. माना जा रहा है कि मौजूदा थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के रिटायरमेंट के बाद रणबीर सिंह सेना की कमान संभालने की दौड़ में भी सबसे आगे हैं. गुरुवार का हेलीकॉप्टर क्रैश रणबीर सिंह के साथ दूसरी ऐसी घटना है. इससे पहले स्ट्राइक कोर के जीओसी के वक्त भी एक बार राजस्थान में उनके हेलीकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget