एक्सप्लोरर

पीएम मोदी से मिलने से पहले लेक्स फ्रिडमैन ने क्यों किया 45 घंटे तक उपवास? पॉडकास्ट में किया बड़ा खुलासा

PM Modi Lex Fridman Podcast: प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका के जानेमाने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से लंबी बातचीत हुई है. इसमें उन्होंने लेक्स फ्रिडमैन से जीवन की यात्रा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की है.

PM Modi Lex Fridman Podcast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुए लगभग तीन घंटे लंबे पॉडकास्ट के दौरान अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने एक दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि इस विशेष इंटरव्यू के सम्मान में उन्होंने 45 घंटे तक उपवास किया था और इस दौरान केवल पानी पिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने उपवास के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि यह सिर्फ भोजन छोड़ने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि एक वैज्ञानिक और पारंपरिक प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि उपवास से इंद्रियों की शक्ति बढ़ती है, मानसिक स्पष्टता बेहतर होती है, अनुशासन और आत्मसंयम विकसित होता है, शरीर को विषमुक्त करने में मदद मिलती है. उन्होंने यह भी बताया कि उपवास के दौरान वह अच्छे से हाइड्रेट रहते हैं ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे.

लेक्स फ्रिडमैन के उपवास पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
पीएम मोदी ने फ्रिडमैन के उपवास पर आभार व्यक्त किया और कहा, "सबसे पहले, मैं वास्तव में सुखद आश्चर्यचकित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि आप उपवास कर रहे हैं, और भी अधिक इसलिए क्योंकि ऐसा लगता है कि आप मेरे प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए उपवास कर रहे हैं. इसलिए, मैं आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं."

प्रधानमंत्री ने समझाया धार्मिक दृष्टिकोण से उपवास का महत्व
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में धार्मिक परंपराएं केवल अनुष्ठानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह एक जीवनशैली और दर्शन का हिस्सा हैं. उन्होंने भारतीय शास्त्रों में शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को ऊंचे स्तर पर ले जाने की बातों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उपवास इन सिद्धांतों को अपनाने का एक प्राचीन और प्रभावी तरीका है. भारत में इसे सिर्फ धार्मिक दृष्टि से नहीं देखा जाता, बल्कि यह अनुशासन और आत्म-संयम का अभ्यास भी है.

जब उपवास के दौरान ओबामा से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जब वे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से उपवास के दौरान मिले. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी व्हाइट हाउस में ओबामा के साथ द्विपक्षीय बैठक थी. इस दौरान ओबामा ने उनके सम्मान में औपचारिक रात्रिभोज का आयोजन किया था.जब दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल चर्चा में व्यस्त थे, तभी किसी ने कहा, "कृपया, हमारे साथ रात्रिभोज में शामिल हों." इस पर किसी और ने जवाब दिया,
"लेकिन प्रधानमंत्री भोजन नहीं करते." यह सुनकर वहां मौजूद लोग थोड़े चिंतित हो गए क्योंकि व्हाइट हाउस में किसी बड़े राष्ट्राध्यक्ष की बिना भोजन के मेजबानी करना असामान्य था.

पीएम मोदी का मजेदार जवाब
पीएम मोदी ने याद किया कि इस स्थिति को देखते हुए उनके लिए एक गिलास गर्म पानी लाया गया. उन्होंने मजाकिया लहजे में राष्ट्रपति ओबामा की ओर देखते हुए कहा, "देखो, मेरा रात्रिभोज आ गया है!" और फिर गिलास अपने सामने रख लिया. उनके इस मजाक ने माहौल हल्का कर दिया और सभी मुस्कुराने लगे.

यह भी पढ़ें-Bengaluru: बिहार के 6 मजदूर कर रहे थे होली की पार्टी, महिला पर कमेंट आया और हो गई मारपीट; तीन की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget