एक्सप्लोरर

Baramulla Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर सज्जाद समेत दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बारामूला में लश्कर के कमांडर सज्जाद समेत दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ और पुलिस के तीन जवानों के शहीद होने की घटना के कुछ घंटे बाद यहां सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया है.

इनमें से एक की पहचान लश्कर कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर के रूप में हुई है. कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा कि यह पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने एक नाके पर आज सुबह सुरक्षा बल के एक दल पर हमला कर दिया था, जिसके बाद उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के करीरी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ हुई.

उन्होंने बताया कि हमले में सीआरपीएफ के दो जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गया था. अधिकारी ने बताया कि हमले के तुरंत बाद ही सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया था.

सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है. पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर, विजय कुमार ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों के हमले में शामिल होने की आशंका है.

कुमार ने मौके पर पहुंचकर संवाददाताओं से कहा, ‘‘चश्मदीदों के अनुसार, घने बाग से तीन आतंकवादी आए थे और उन्होंने नाके पर अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी. गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक कर्मी शहीद हो गया. ऐसा प्रतीत होता है कि हमले के पीछे लश्कर का हाथ है. हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे.’’

आतंकवादियों के अपनी रणनीति बदलने और सुरक्षाबलों पर हमला कर फरार हो जाने के सवाल पर आईजीपी ने कहा कि यह चिंता का विषय है और बल जल्द इसका समाधान ढूंढ लेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ यह चिंता का विषय है. नाके पर बल के कम ही कर्मी होते हैं और अधिकतर ये दूर-दराज इलाकों में होते हैं, जहां अधिकतर ये आम नागरिकों के साथ आते हैं. कई बार हमने नुकसान उठाया और वे भागने में कामयाब रहे हैं, लेकिन हम इससे निपटने के लिए जल्द कोई समाधान खोज लेंगे.’’

कानपुर का बिकरु कांड: वादी राहुल तिवारी और सस्पेंड एसओ विनय तिवारी का ऑडियो वायरल, पढ़ें बातचीत का हर हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget