एक्सप्लोरर

राहुल गांधी होने चाहिए लॉरेंस बिश्नोई का अगला टारगेट! जानें किसने कर दी ये मांग, दर्ज हुई FIR

Buddhaditya Mohanty: ओडिया एक्टर बुद्धादित्य मोहंती के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवादित बयान दिया था.

Rahul Gandhi: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एंगल पर जांच कर रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि वो आने वाले समय में कुछ और बॉलीवुड स्टार्स और राजनेताओं को निशाना बना सकता है. इस बीच ओडिया एक्टर बुद्धादित्य मोहंती ने एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई से अगले टारगेट राहुल गांधी को बनाने की मांग कर दी. उनके इस विवादित बयान पर अब बवाल मच गया है.

इसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने इस विवादास्पद पोस्ट करने के आरोप में एक ओडिया एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को लेकर कही थी ये बात

बुद्धादित्य मोहंती ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया. मोहंती ने इस पोस्ट में लिखा, ''महाराष्ट्र के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का अगला निशाना राहुल गांधी होना चाहिए.'' हालांकि, इस पोस्ट पर बवाल मचने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया. उनके इस पोस्ट पर  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने जमकर विरोध किया था. एनएसयूआई ने कहा था कि वो अपने नेता पर इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे.

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट करने के आरोप में ओडिया एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.

सोशल मीडिया पर मांगी मांफी

विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगी हैं. उन्होंने लिखा, " राहुल गांधीजी के बारे में मेरी पिछली पोस्ट का उद्देश्य उन्हें निशाना बनाना या फिर नुकसान पहुंचाना या किसी भी तरह से उनका अपमान करना नहीं था. मेरा उद्देश्य उनके खिलाफ लिखना नहीं था. अगर अनजाने में मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है,मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं."

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी गिरफ्तारी हो सकती है...', बंगाल की फाल्टा सीट पर दोबारा वोटिंग से पहले कलकत्ता HC पहुंचे टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान
'मेरी गिरफ्तारी हो सकती है...', बंगाल की फाल्टा सीट पर दोबारा वोटिंग से पहले कलकत्ता HC पहुंचे टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान
TMC Swapna Barman: 'नहीं पता था कि राजनीति में इतना दर्द होता है...', TMC की गोल्ड मेडलिस्ट कैंडिडेट ने चुनाव में हार के बाद कर ली तौबा!
'नहीं पता था कि राजनीति में इतना दर्द होता है...', TMC की गोल्ड मेडलिस्ट कैंडिडेट ने चुनाव में हार के बाद कर ली तौबा!
NEET-UG लीक केस: लातूर के कोचिंग साम्राज्य से CBI छापों तक, आखिर क्यों जांच के घेरे में हैं शिवराज मोटेगांवकर?
NEET-UG लीक केस: लातूर के कोचिंग साम्राज्य से CBI छापों तक, आखिर क्यों जांच के घेरे में हैं शिवराज मोटेगांवकर?
महिलाओं को 3000 रुपये महीना, बस में फ्री सफर और 7वां वेतन आयोग... शुभेंदु कैबिनेट ने लगाई 5 फैसलों पर मुहर
महिलाओं को 3000 रुपये महीना, बस में फ्री सफर और 7वां वेतन आयोग... शुभेंदु कैबिनेट ने लगाई 5 फैसलों पर मुहर

वीडियोज

hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News
Bhopal Twisha Sharma Case: ससुराल वालों पर माता-पिता का गंभीर आरोप | Model | SIT | Breaking
Petrol Diesel Price Hike: भारत में फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? | PM Modi Appeal | CNG
NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक में चौंकाने वाला खुलासा | CBI | NTA | Breaking News
Kerala CM Oath Ceremony: VD Satheesan के हाथ में केरल की कमान, ली शपथ | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Tension: ट्रंप ने शेयर किया ईरान पर हमले का नक्शा, AI तस्वीरों में दिखा युद्ध का पूरा प्लान, फिर कहा- 'अब नहीं माना तो...'
ट्रंप ने शेयर किया ईरान पर हमले का नक्शा, AI तस्वीरों में दिखा युद्ध का पूरा प्लान, फिर कहा- 'अब नहीं माना तो...'
अरशद मदनी के वंदेमातरम् वाले बयान पर योगी सरकार के मुस्लिम मंत्री बोले- हमारे कौम के कुछ लोग...
अरशद मदनी के वंदेमातरम् वाले बयान पर योगी सरकार के मुस्लिम मंत्री बोले- हमारे कौम के कुछ लोग...
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
ब्रेक ब्रेक ब्रेक! वीडियो बनाने में पलट गई कार, चीखते रह गए दोस्त, खौफनाक वीडियो आया सामने
ब्रेक ब्रेक ब्रेक! वीडियो बनाने में पलट गई कार, चीखते रह गए दोस्त, खौफनाक वीडियो आया सामने
बिना नेटवर्क भी कनेक्ट रहेगा फोन, देश में जल्द आ सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
बिना नेटवर्क भी कनेक्ट रहेगा फोन, देश में जल्द आ सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
Embed widget