एक्सप्लोरर

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को मारने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बनाया था 'प्लान बी', हुआ बड़ा खुलासा

Lawrence Bishnoi Gang: इस प्लान के तहत सलमान खान (Salman Khan) को उनके पनवेल के फार्महाउस के पास मारने की साजिश रची जा रही थी, जिसके लिए रेकी भी की गई थी.

Plan B to Kill Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) की रडार पर रहे सलमान को एक नहीं बल्कि दो बार मारने की कोशिश की गई थी. सूत्रों ने बताया कि उन्हें मारने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने प्लान B भी तैयार किया था. हालांकि, यह साजिश भी पूरी तरह से नाकाम हो गई थी. 

इस प्लान के तहत सलमान खान को उनके पनवेल के फार्महाउस के पास मारने की साजिश रची जा रही थी, जिसके लिए रेकी भी की गई थी. पंजाब पुलिस ने बताया कि इस प्लान को गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर कपिल पंडित लीड कर रहे थे. पंडित को हाल में ही भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था. 

ऐसे रची थी मारने की साजिश 

मुंबई से सटे पनवेल में कपिल पंडित, संतोष जाधव और दीपक मुंडी के साथ कुछ और शूटर्स एक किराए का कमरा लेकर करीबन डेढ़ महीने तक रुके थे. पनवेल में स्थित सलमान खान के फॉर्म हाउस के रास्तों की लॉरेंस के शूटर्स ने रेकी की थी. लॉरेंस के इन सभी शूटर्स के पास सलमान पर अटैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले छोटे हथियार, पिस्टल, कारतूस मौजूद थे.

जांच में हुए कई बड़े खुलासे

जांच में यह भी पता चला है कि सलमान को मारने की तैयारी करने वाले शूटर्स ने पता लगाया था कि सलमान खान हिट एंड रन मामले के बाद से गाड़ी बहुत कम स्पीड में चलाते हैं. पनवेल में सलमान खान के फॉर्म हाउस पर जब भी सलमान खान आते हैं उनके साथ अधिकतर उनका PSO शेरा ही मौजूद होता है. 

बता दें कि, सलमान खान लंबे समय से बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं. इस नए खुलासे ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा गई है. यह गैंग सलमान को खत्म करना चाहता है, जिसके लिए पहले भी साजिश रची जा चुकी है. 

ये भी पढ़ें :

DK Shivakumar: ED ने डीके शिवकुमार को भेजा समन, भड़के कर्नाटक कांग्रेस चीफ बोले- मैं सहयोग के लिए तैयार हूं लेकिन...

Money Laundering Case: नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस की पूछताछ जारी, पिंकी ईरानी से कराया जाएगा आमना-सामना

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget