एक्सप्लोरर

इसी साल लागू हो जाएगा यूनिफॉर्म सिविल कोड? लॉ कमीशन बोला- नहीं बढ़ेगी UCC पर सुझाव देने की तारीख

Uniform Civil Code: लॉ कमीशन ने बीते जून के महीने में आम जनता, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सुझाव मांगे थे. जिसके लिए पहले एक महीने का और फिर 14 दिन का वक्त और दिया गया था.

Law Commission On UCC: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर लॉ कमीशन को सुझाव देने की समयसीमा शुक्रवार (28 जुलाई) को खत्म हो गई. लॉ कमीशन ने इसी के साथ साफ किया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड पर जनता के सुझाव देने की अवधि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार (29 जुलाई) को कहा कि यूसीसी को लेकर विधि आयोग को एक करोड़ से ज्यादा सुझाव मिले हैं.

उन्होंने कहा कि इन सुझावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा. जो भी कदम उठाया जाएगा, सभी को सूचित किया जाएगा. विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर आम जनता, धार्मिक और सामाजिक संस्थानों या संगठनों से 28 जुलाई 2023 तक उनकी प्रतिक्रिया मांगी थी. विधि आयोग के एक सदस्य ने बताया कि इन सुझावों पर विचार-विमर्श करेगा और संबंधित हितधारकों के साथ परामर्श किया जाएगा. विधि आयोग अब विभिन्न हितधारकों की प्रतिक्रियाओं की जांच करेगा. 

पहले 14 जुलाई थी सुझाव देने की आखिरी तारीख

विधि आयोग ने 14 जुलाई को जनता के लिए यूसीसी पर सुझाव देने की समय सीमा 28 जुलाई तक बढ़ा दी थी. आयोग ने सुझाव देने की समयसीमा बढ़ाते हुए कहा था कि समान नागरिक संहिता के विषय पर प्रतिक्रिया देने के समय के विस्तार के संबंध में मिले कई अनुरोधों को देखते हुए इसे दो सप्ताह का विस्तार देने का निर्णय लिया है. 

बीजेपी के घोषणा पत्र का हिस्सा है यूसीसी

इसके पहले सुझाव देने के लिए एक महीने की तय अवधि की अंतिम तारीख 14 जुलाई थी. बयान में आगे कहा गया था कि आयोग सभी हितधारकों के इनपुट को महत्व देता है और इसका उद्देश्य एक समावेशी वातावरण बनाना है जो सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करता है. यूसीसी को लागू करना बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा रहा है. 

पीएम ने की थी यूसीसी की वकालत

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर इससे पहले 21वें लॉ कमीशन ने भी अध्ययन किया था. आयोग ने तब इस पर और चर्चा की जरूरत बताई थी. इस बात को 3 साल से अधिक समय बीत चुका है. अब नए सिरे से सुझाव लिए गए हैं. पीएम मोदी ने भी यूसीसी की वकालत की थी. जिसके बाद से इस मुद्दे को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है. 

ये भी पढ़ें- 

International Tiger Day 2023: भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा टाइगर, ऐसे ही नहीं मिला ये मुकाम, आंकड़े खुद दे रहे गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget