एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव के बाद हो सकता है तेजस्वी पर फैसला, इस्तीफे का है भारी दबाव

तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज़ FIR से शुरू हुआ राजनीतिक संकट जल्द ही कोई नया मोड़ ले सकता है.

नई दिल्ली: आज देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव लिए वोट डाले जाएंगे लेकिन राजनीति के मैदान में सबकी नजरें बिहार पर भी टिकी होंगी. ABP न्यूज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव खत्म होने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बारे में फैसला किए जाने के आसार हैं.

तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज़ FIR से शुरू हुआ राजनीतिक संकट जल्द ही कोई नया मोड़ ले सकता है. सूत्रों के मुताबिक़ लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू-दोनों ही दोनों ही इस मामले में कोई फैसला करने के लिए राष्ट्रपति चुनाव खत्म होने का इंतज़ार कर रहे हैं.

लिहाजा आज राष्ट्रपति चुनाव खत्म होने के बाद तेजस्वी मामले में कोई निर्णय आ सकता है. नीतीश कुमार तेजस्वी को बर्खास्त कर सकते हैं या फिर तेजस्वी को इस्तीफा देना पड़ सकता है. ऐसी अटकलें तेज़ हैं कि तेजस्वी के इस्तीफे की हालत में आरजेडी नीतीश सरकार को बाहर से समर्थन दे सकती है.

आरजेडी ने फिर किया तेजस्वी का बचाव

इस बीच आरजेडी ने रविवार को भी तेजस्वी यादव का जमकर बचाव किया. आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा ने  कहा, 'सीबीआई, ईडी और आईटी  तीनों एजेंसियां भाजपा के पते से चल रही हैं. नीतीश की छवि है तो तेजस्वी की भी छवि है पौने दो साल में एक भी आरोप नहीँ है. नीतीश जी गंभीर आदमी हैं वो तेजस्वी पर लगे आरोपों की सच्चाई जानते हैं.

खुद तेजस्वी यादव भी कैमरे के सामने आये तो देश में इमरजेंसी जैसे माहौल का हवाला देकर विपक्षी एकता की बात करते रहे. इस्तीफे से जुड़े सवालों को उन्होंने टाल दिया.

महागठबंधन में शामिल तीसरी पार्टी कांग्रेस भी चाहती थी कि राष्ट्रपति चुनाव तक कोई बड़ा फैसला न हो. ऐसे में ये भी देखना होगा कि राष्ट्रपति चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस क्या करती है. कांग्रेस का अब तक यही कहती आ रही है कि बिहार में महागठबंधन हर हाल में कायम रहना चाहिए.

कांग्रेस भले ही नीतीश-लालू को साथ देखना चाहती हो, लेकिन क्या इसके लिए वो लालू यादव को बेटे का इस्तीफा दिलाने के लिए तैयार कर पायेगी? ये सवाल भी चर्चा में हैं कि क्या नीतीश कुमार की स्क्रिप्ट तय हो चुकी है? कहीं ऐसा तो नहीं कि तेजस्वी तो सिर्फ बहाना है और नीतीश को बीजेपी के साथ जाना है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया
हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना, कहा- 'बदले की राजनीति'
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना, कहा- 'बदले की राजनीति'
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget