ABP न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना लोकसभा चुनाव साथ लड़ने जा रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने शिवसेना की मांगें मान ली हैं और सीट शेयरिंग के लिए 50-50 का फॉर्मूला तैयार किया है.

1. लोकसभा चुनाव के दिन करीब आने के साथ ही लोकलुभावन वादों का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनता को अपनी पार्टी से जोड़ने के लिए अब तक का सबसे बड़ा चुनावी वादा किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सरकार में आई तो हर गरीब को न्यूनतम आमदनी की गारंटी देगी. उन्होंने कहा कि यह काम आज तक दुनिया की किसी भी सरकार ने नहीं किया है. यह काम दुनिया में सबसे पहले हिंदुस्तान की 2019 के बाद कांग्रेस वाली सरकार करने जा रही है. https://bit.ly/2RXwizL
2. महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना लोकसभा चुनाव साथ लड़ने जा रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने शिवसेना की मांगें मान ली हैं और सीट शेयरिंग के लिए 50-50 का फॉर्मूला तैयार किया है. यानि दोनों पार्टियां महाराष्ट्र में 24-24 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. सूबे में लोकसभा की 48 सीटें है. https://bit.ly/2FQlNrv हालांकि शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत* ने खुद की पार्टी को राज्य में बड़ा भाई बताया है. साथ ही राउत ने 50-50 के फॉर्मूले की कोई जानकारी होने से भी इंकार किया. https://bit.ly/2DDxaR3
3. IRCTC कथित घोटाला मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत अन्य को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिली. अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में इन लोगों को 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है. साथ ही इन लोगों को अपना पासपोर्ट अदालत में जमा कराना होगा. https://bit.ly/2TmSnV2
4. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया है. अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार के लिए OROP का मतलब वन रैंक वन पेंशन है. लेकिन कांग्रेस के लिए इसका मतलब ‘Only Rahul, Only Priyanka’ है. https://bit.ly/2MBMm49
5. न्यूजीलैंड में खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है. आज न्यूजीलैंड के साथ हुए तीसरे वनडे मैच को भारत ने 7 विकेट से जीता. 2009 के बाद यह पहला मौका है जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड की धरती पर सीरीज जीतने में कामयाब हुई है. https://bit.ly/2RXvGdr
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
अगर आप ABP न्यूज़ की खबरें व्हॉट्सएप पर चाहते हैं तो इस लिंक को क्लिक करें और Start का मैसेज सैंड करें. https://www.wbca.st/a6Y1qXw
Source: IOCL
























