एक्सप्लोरर

Land For Job Case: लालू, राबड़ी और तेजस्वी को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

Land For Jab Case Scam: लालू परिवार नौकरी के बदले जमीन लेने का मामले में लंबे समय से अदालत के चक्कर लगा रहा है. बुधवार (4 अक्टूबर) को लालू परिवार को अदालत से राहत भरी खबर मिली.

Land For Job Case Hearing: नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार के सदस्यों को जमानत दी है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को अदालत से जमानत मिली है. तीनों ही लोगों को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है. इस मामले पर अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होने वाली है.  इस मामले में पेशी के लिए लालू परिवार दिल्ली भी पहुंचा हुआ था. 

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार (4 अक्टूबर) को हुई सुनवाई के दौरान लालू परिवार के तीन सदस्यों के अलावा 17 आरोपी अदालत में पेश हुए. लैंड फॉर जॉब्स मामले या कहें नौकरी के बदले जमीन मामले में ये  एक नया केस है. इस मामले में तेजस्वी के साथ उनकी माता-पिता लालू और राबड़ी देवी को भी आरोपी बनाया गया है. सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और उसने तीन जुलाई को एक चार्जशीट भी दायर की थी, जिसमें तेजस्वी को आरोपी बनाया गया.

सुनवाई के लिए दिल्ली आया था लालू परिवार

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सितंबर में लालू परिवार समेत सभी आरोपियों को 4 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया. इस मामले पर सुनवाई के लिए ही लालू परिवार बिहार से दिल्ली आया था. सीबीआई की तरफ से जिस नई चार्जशीट को दाखिल किया गया, उसमें तेजस्वी का नाम भी शामिल किया गया. इससे पहले जिस चार्जशीट को दायर किया गया था, उसमें लालू यादव, राबड़ी देवी, इनकी बेटी मीसा भारती समेत अन्य लोगों के नाम थे. फिलहाल ये सभी जमानत पर हैं. 

क्या है लैंड फॉर जॉब्स मामला?

दरअसल, जमीन के बदले नौकरी देने का ये मामला मनमोहन सिंह के कार्यकाल का है. यूपीए-2 की सरकार में लालू यादव देश के रेल मंत्री का पद संभाल रहे थे. लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने जमीन के बदले लोगों को फर्जी तरीके से नौकरियां दिलवाईं. इस मुद्दे पर लालू परिवार को लगातार घेरा भी जाता रहा है. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. ईडी इसमें मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी जांच कर रही है. लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू परिवार के करीबियों के यहां छापे भी हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार में जाति सर्वे के आंकड़ों पर संग्राम, राहुल गांधी बोले, 'आंकड़े जानना जरूरी', पीएम मोदी ने कसा तंज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
UK का एयर ट्रैफिक कंट्रोल क्रैश, मुंबई-लंदन एयर इंडिया फ़्लाइट पर पड़ा असर
UK का एयर ट्रैफिक कंट्रोल क्रैश, मुंबई-लंदन एयर इंडिया फ़्लाइट पर पड़ा असर
US नागरिक समेत 7 विदेशियों के खिलाफ NIA की चार्जशीट, UAPA की धाराएं नहीं
US नागरिक समेत 7 विदेशियों के खिलाफ NIA की चार्जशीट, UAPA की धाराएं नहीं
Xप्लेन: बंगाल में मांसाहार पर धीरेंद्र शास्त्री का 'विवादित बयान', TMC-कांग्रेस ने घेरा, BJP ने लगाई लताड़
Xप्लेन: बंगाल में मांसाहार पर धीरेंद्र शास्त्री का 'विवादित बयान', TMC-कांग्रेस ने घेरा, BJP ने लगाई लताड़

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
'राजनीति से संन्यास लेना पसंद करूंगा', CM सम्राट का बड़ा बयान
'राजनीति से संन्यास लेना पसंद करूंगा', CM सम्राट का बड़ा बयान
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?
‘हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितना है रन टाइम, जानें यहां
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
Salt Storage Tips: गैस चूल्हे के पास रखती हैं नमक? तुरंत बदलें ये 1 आदत
गैस चूल्हे के पास रखती हैं नमक? तुरंत बदलें ये 1 आदत
SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी
SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी
Embed widget