एक्सप्लोरर

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बिगड़ी तबियत, रांची से लाया जाएगा दिल्ली

लालू यादव अभी रिम्स के पेंइग वार्ड में हैं. डॉक्टरों के मुताबिक लालू यादव की किडनी लगातार खराब होती जा रही है. डायलिसिस जरूरी है, उनकी किडनी 80 फीसद से ज्यादा खराब हो चुकी है.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) चारा घोटाले में जेल में बंद हैं. यहां पर उनकी तबियत बिगड़ गई है. रिम्स के डॉक्टरों ने लालू को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल रेफर किया है. 

रिम्स के निदेशक कामेश्वर प्रसाद ने उनके स्वास्थ्य के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुये कहा कि मेडिकल बोर्ड ने राजद नेता लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा के बाद पाया कि उनके दिल और गुर्दे में समस्या है. हम उनको बेहतर इलाज के लिए एम्स दिल्ली रेफर कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि लालू यादव अभी रिम्स के पेंइग वार्ड में हैं. डॉक्टरों के मुताबिक लालू यादव की किडनी लगातार खराब होती जा रही है. डायलिसिस जरूरी है, उनकी किडनी 80 फीसद से ज्यादा खराब हो चुकी है. डॉक्टरों को अनुसार अगर ऐसी ही हालत रहते हैं तो उनको जल्द ही डायलिसिस करवानी पड़ सकती है.

डोरंडा कोषागार मामले में सजायाफ्ता हैं लालू

बता दें कि लालू चारा घोटाले के सबसे चर्चित डोरंडा कोषागार मामले में 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में सजा काट रहे हैं. उन पर पांच साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगाया गया था. इस फैसले को उन्होंने कोर्ट में चुनौती दी थी. इसी पर आज सुनवाई हुई है.

जमानत याचिका पर एक अप्रैल को होगी सुनवाई

पिछले हफ्ते चारा घोटाले (Fodder Scam) के सबसे चर्चित मामले डोरंडा कोषागार केस में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की जमानत पर 11 मार्च को रांची हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी.कोर्ट में लालू की याचिका को स्वीकार भी कर लिया गया था.

लालू के वकील ने सुनवाई के दौरान अदालत में सभी जरूरी दस्तावेज पेश किए थे जिनको अदालत ने स्वीकार करते हुए निचली अदालत से रिकॉर्ड की मांग की थी. अदालत ने इस पर एक अप्रैल को सुनवाई करने के लिये मामले को लिस्टेड कर दिया था. 

अब सिर्फ उत्तर प्रदेश पर नजर, अखिलेश यादव और आजम खान ने लोकसभा से दिया इस्तीफा

गोवा में फिर प्रमोद सावंत संभालेंगे सत्ता, 28 मार्च को होगा शपथग्रहण, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget