एक्सप्लोरर

गोवा में फिर प्रमोद सावंत संभालेंगे सत्ता, 28 मार्च को होगा शपथग्रहण, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

गोवा में 28 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रमोद सावंत एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

गोवा में 28 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रमोद सावंत एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. सोमवार को गोवा में प्रमोद सावंत को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया था. इसके तुरंत बाद सत्तारूढ़ दल ने एमजीपी के दो विधायक और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. 14 फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा ने 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत से सिर्फ एक सीट कम 20 सीटें जीती थीं.

भाजपा ने गोवा की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी एमजीपी और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थनपत्र राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई को सौंपे, जिन्होंने सावंत को अगली सरकार बनाने के लिए न्योता दिया.

इससे पहले दिन में, शाम को पणजी में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में शीर्ष पद के लिए सावंत के नाम को मंजूरी दी गई. बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन, विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े भी शामिल हुए थे.

तोमर ने बैठक के बाद कहा, 'यह तय किया गया है कि डॉ. प्रमोद सावंत सदन के नेता होंगे.' तोमर ने कहा कि विधायक विश्वजीत राणे ने भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सावंत के नाम का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि मौविन गोदिन्हो और रोहन खुंटे सहित अन्य विधायकों ने उनके प्रस्ताव का समर्थन किया. तोमर ने कहा कि सावंत का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ. उन्होंने कहा कि पार्टी अब गोवा में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेगी.

सीएम पद पर फैसला होने के बाद मंत्रिमंडल की संभावित तस्वीर साफ हो गई है. प्रमोद सावंत के मंत्रिमंडल में विश्वजीत राणे, माविन गुदिन्हो, अलिक्सो रेजिनाल्ड (निर्दलीय), गोविंद गावडे, रोहन खंवटे, सुदिन ढवलीकर (MGP), जेनफर मोन्सेरात, रवि नाईक, सुभाष शिरोडकर शामिल हो सकते हैं.

कुछ ऐसा हो सकता है मंत्रीमंडल 

1) प्रमोद सावंत, सीएम 
2) विश्वजीत राणे
3) माविन गुदिन्हो
4) अलिक्सो रेजिनाल्ड ( निर्दलीय ) 
5) गोविंद गावडे
6) रोहन खंवटे
7) सुदिन ढवलीकर( MGP) 
8) जेनफर मोन्सेरात 
9) रवि नाईक
10) सुभाष शिरोडकर

ये भी पढ़ें- Watch: मोटरसाइकिल रेस शुरू होने के ठीक पहले हुआ भयानक हादसा, बाइक ने हवा में खाई 9 पलटी

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: पुतिन को सता रहा जहर देकर हत्या करने का डर, पर्सनल स्टाफ के 1000 कर्मचारियों को काम से निकाला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget