एक्सप्लोरर

CBI छापे पर लालू ने कहा, 'BJP की साजिश है, मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन डरूंगा नहीं'

रांची: बतौर रेल मंत्री रहते होटल घोटाले को अंजाम देने के मामले में शुक्रवार की सुबह-सुबह अपने 12 ठिकानों पर सीबीआई छापे से बौखलाए लालू यादव ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है. सीबीआई छापे के बाद लालू प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद को पाक साफ बताया है और इस छापे की वजह मोदी सरकार के बदले की कार्रवाई बताया. लालू के पटना-दिल्ली समेत 12 ठिकानों पर CBI का छापा, पत्नी-बेटे पर भी केस दर्ज लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि होटल आवंटन में कोई गड़बड़ी नहीं की गई. लालू का आरोप है कि उन्हें डराया जा रहा है, लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं. लालू के परिवार पर आफत, जानें बेटी-बेटा सहित किस पर क्या-क्या हैं आरोप? चारा घोटाले में फंसे लालू ने कहा, “मोदी सरकार डरा रही है. जो लोग बोलेंगे उनके यहां CBI भेजे देंगे, IT भेज देंगे और मनी लॉन्डरिंग के केस में फंसा देंगे. लेकिम हम डरेंगे नहीं.” उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी उन्हें जेल भेजने के लिए साजिश कर रही है, लेकिन वो किसी भी हालत में बीजेपी और आरएसएस के सामने झुकने वाले नहीं है. CBI ने दर्ज की लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर FIR, जानिए घोटाले की पूरी कहानी मोदी सरकार को चेतावनी भरे लहजे में लालू ने कहा, हम मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन बीजेपी और मोदी सरकार को हटा के दम लेंगे. आरजेडी प्रमुख ने कहा कि वो जानना चाहेंगे कि आखिर उनके घर सीबीआई को क्या मिला है. क्या है पूरा मामला? लालू प्रसाद यादव के पटना और दिल्ली सहित 12 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी की है. यह छापेमारी लालू यादव के दिल्ली, पटना, रांची, भुनेश्वर, गुरुग्राम और पुरी के ठिकानों पर की गई है. लालू यादव पर साल 2006 में केंद्रीय रेल मंत्री रहते हुए होटल आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगा है. इस मामले में सीबीआई ने लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसके अलावा लालू के सहयोगी प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता, विजय कोचर, विनय कोचर, पटना में सुजाता होटल्स के दोनों डॉयरेक्टर, डिलाईट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (लारा प्रोजेक्टस) और आईआरसीटीसी के पूर्व एमडी सहित कई लोगों के ऊपर सीबीआई ने पांच जुलाई को एफआईआर दर्ज की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget