एक्सप्लोरर

Lalu Yadav Daughter Rohini Acharya: जिनके एक पोस्ट पर छिड़ गया नीतीश और लालू परिवार में कोल्ड वॉर, जानिए कौन हैं वह रोहिणी आचार्य?

Who Is Rohini Acharya : पिता लालू यादव को किडनी देकर सुर्खियों में आईं रोहिणी आचार्य उनकी दूसरे नंबर की संतान हैं. उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की है, जबकि वह पति समरेश सिंह के साथ सिंगापुर में रहती हैं.

Lalu Yadav Daughter Rohini Acharya Profile: 28 जनवरी की तारीख बिहार की राजनीति के लिए बेहद खास रही. सुबह नीतीश कुमार ने आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के साथ गठबंधन तोड़ते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. बाद में शाम को वह बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल हो गए. हालांकि, इसकी सियासी पटकथा काफी पहले से लिखी जा रही थी लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि लालू यादव के साथ से तौबा करने वाले नीतीश कुमार की नाराजगी की कई वजहों में से एक लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी हैं.

25 जनवरी को उनके सिलसिलेवार तीन सोशल मीडिया पोस्ट्स ने बिहार की राजनीति में बखेड़ा खड़ा कर दिया था. उन एक्स पोस्ट्स के जरिए नीतीश कुमार पर इशारे-इशारे में हमला बोलने वाली रोहिणी ने बाद में पोस्ट हटा भी लिए थे मगर रविवार को फिर जब नीतीश कुमार ने एनडीए का दामन थाम लिया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "बिहार का लिट्टी चोखा और पलटूराम का धोखा राष्टीय स्तर पर प्रसिद्ध है." सोशल मीडिया पर रविवार को रोहिणी आचार्य का पोस्ट छाया नजर आया. आइए, जानते हैं उनके बारे में: 

Lalu Yadav के नौ बच्चों में दूसरी संतान 

रोहिणी आचार्य लालू प्रसाद यादव के नौ बच्चों में दूसरे नंबर की संतान हैं. लालू की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती हैं. उसके बाद रोहिणी के बाद लालू की चार बेटियां हैं. उसके बाद तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव का जन्म हुआ. लालू की सबसे छोटी संतान उनकी बेटी राजलक्ष्मी हैं. यानी बेटे के जन्म से पहले लालू को छह बेटियां हुईं और बेटों से जन्म के बाद एक बेटी.

फिलहाल 43 साल की रोहिणी का जन्म एक जून 1979 को पटना में हुआ था. उनके सर नेम 'आचार्य'  को लेकर भी लोग कई सवाल उठते हैं. दरअसल, पढ़ाई के दौरान ही उनका नाम रोहिणी आचार्य रखा गया था. स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद रोहिणी ने मेडिकल क्षेत्र को करियर के रूप में चुना था.

सिंगापुर में रहती हैं रोहिणी 

रोहिणी ने जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस भी किया है. हालांकि, उन्होंने कभी मेडिकल प्रैक्टिस नहीं की. उनकी शादी 24 मई 2002 को समरेश सिंह से हुई थी. समरेश सिंह सिंगापुर में ही आईटी सेक्टर में नौकरी करते हैं. वहीं पति के साथ रोहिणी भी रहती हैं. समरेश सिंह ने सिंगापुर से एमबीए की पढ़ाई भी की है और उसी दौरान उनको सिंगापुर में ही नौकरी मिल गई थी.

समरेश सिंह के परिवार का राजनीति से कोई संबंध नहीं है. उनके पिता राव रणविजय सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी. उन्हें इंडियन रेवेन्यू सर्विसेस के लिए चुना गया था. राव रणविजय सिंह और लालू प्रसाद यादव कॉलेज के जमाने से दोस्त भी थे. रणविजय सिंह आयकर विभाग में अधिकारी थे. अब उनका निधन हो चुका है, जबकि रोहिणी की सास प्रोफेसर रही हैं. रोहिणी की शादी एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान ही हो गई थी. रोहिणी और समरेश सिंह के एक बेटी और दो बेटे हैं.

रोहिणी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव

रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. पुरानी यादें हों या जन्मदिन की पार्टी या फिर कोई त्योहार, रोहिणी अक्सर इनसे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. वह राजनीतिक मुद्दों पर भी खूब सोशल मीडिया पोस्ट करती हैं या फेसबुक पर लिखती हैं. वह अक्सर भाई तेजस्वी यादव के लिए भी सोशल मीडिया पर कई बार पोस्ट करती रही हैं. पिता लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद रोहिणी ने लालू की भी कई पुरानी तस्वीरें पोस्ट की थीं. 

नीतीश कुमार के खिलाफ ट्वीट कर आई चर्चा में

रोहिणी आचार्य ने 25 जनवरी को सोशल मीडिया पर बैक-टू-बैक पोस्ट कर बिहार सीएम नीतीश कुमार को नाराज कर दिया था. रोहिणी आचार्य की ओर यह पोस्ट नीतीश कुमार की ओर से बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर की जनशताब्दी जयंती पर दिए गए भाषण के बाद सामने आया था. हालांकि, बाद में उन्होंने उसे डिलीट भी कर दिया. नीतीश कुमार ने परिवारवाद को लेकर हमला बोला था. नीतीश कुमार ने कहा था कि कर्पूरी ठाकुर ने कभी परिवार को आगे नहीं बढ़ाया. उन्होंने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि आज कल के लोग परिवार को बढ़ाते हैं. हमने भी कर्पूरी से सीख लेकर परिवार से राजनीति में किसी को आगे नहीं बढ़ाया. कर्पूरी के न रहने के बाद हमने उनके बेटे रामनाथ ठाकुर को हमने बनाया. इसके बाद रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया था.

पिता को दी है किडनी 

रोहिणी सबसे ज्यादा तब चर्चा में आईं जब 5 दिसंबर 2022 को उन्होंने पिता लालू यादव को किडनी डोनेट की थी. 2022 से पहले लालू यादव की सेहत दिन पर दिन गिरते जा रही थी. किडनी खराब होने की वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी दिक्कतें भी आने लगी थीं. आगे सिंगापुर में डॉक्टरों की सलाह लेने के बाद रोहिणी आचार्य ने एक किडनी पिता को दान करने का फैसला किया. किडनी ट्रांसप्लांट सफल भी रहा और लालू यादव की सेहत में भी सुधार हुआ था जिसके बाद लोगों ने रोहिणी की खूब सराहना की थी.

 ये भी पढ़ें:Tejashwi Yadav: 'खेला बाकी है, शपथ आज ले लें...', नीतीश कुमार के यूटर्न पर तेजस्वी यादव का पहला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले-- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले-- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
सोनम वांगचुक के स्कूल को केंद्र ने दिया नोटिस, भड़की CJP, दीपके बोले- 'हमारे पास ऐसी...'
सोनम वांगचुक के स्कूल को केंद्र ने दिया नोटिस, भड़की CJP, दीपके बोले- 'हमारे पास ऐसी...'
Explained: पछले 9 महीनों में 3,220 मौत, 42 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, भारत में मौसम को लेकर CSE की डरावनी रिपोर्ट
Explained: पछले 9 महीनों में 3,220 मौत, 42 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, भारत में मौसम को लेकर CSE की डरावनी रिपोर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget