एक्सप्लोरर

मोदी की बातों पर यकीन करना खुदकुशी के बराबर: लालू प्रसाद यादव

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें झूठा करार दिया. लालू यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार के लिए 'फैकेज' का वादा किया था ना कि 'पैकेज' का. सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत पूछे गए एक प्रश्न के जबाव में यह खुलासा हुआ है कि मोदी ने अक्टूबर 2015 के विधानसभा चुनावों के दौरान बिहार को 1.25 लाख करोड़ रुपये का पैकेज देने का वादा किया था. जिसके मिलने का आज भी इंतजार हो रहा है.

बिहार के महागठबंधन ने साधा पीएम मोदी पर निशाना 

बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल-युनाइटेड और कांग्रेस ने इस खुलासे से मिली जानकारी के बाद बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार और राज्य में विपक्षी दल बीजेपी पर निशाना साधा. महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि यह एक बड़ा सवाल है कि मोदी और बीजेपी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाओं के दौरान धुंआधार वादे कर रहे हैं. इसको वे कितना पूरा करेंगे, इस पर सवालिया निशान है.

मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता ने मांगा था जवाब 

मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने दिसंबर 2016 में केंद्रीय वित्त मंत्रालय से मोदी द्वारा विभिन्न राज्यों को दिए गए वित्तीय सहायता या डेवलपमेंट पैकेज के आश्वासन के बारे में जानकारी मांगी थी. उन्होंने यह भी पूछा कि जो आश्वासन दिए गए थे, उनमें से अभी तक कितना पूरा किया गया है. हालांकि वित्त मंत्रालय के उप निदेशक आनंद परमार ने इस आरटीआई का सीधा उत्तर देने की बजाए गोलमोल जवाब देकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की.

यह शर्मानाक है कि यह आश्वासन देश के प्रधानमंत्री ने दिया था: आरटीआई कार्यकर्ता

गलगली ने कहा, "18 अगस्त 2015 को प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए 1,25,003 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की थी. लेकिन परमार के संक्षिप्त उत्तर में कहा गया है कि 'परियोजनाओं/कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा', हालांकि आज तक कोई पैसा जारी नहीं किया गया है." गलगली ने कहा, "यह शर्मनाक है कि बिहार को यह आश्वासन किसी और ने नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री ने दिया था. लेकिन, डेढ़ साल गुजरने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई."

लालू ने ट्वीट कर लिखा पैकेज..पैकेज...पैकेज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी तक इस मामले पर कुछ कहा नहीं है. लेकिन लालू ने अपनी अनोखी शैली में मोदी को यह सलाह दी कि प्रधानमंत्री के शीर्ष संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह 'झूठ नही बोलना चाहिए.' लालू ने मोदी की तस्वीर के साथ एक ट्वीट साझा किया, "झूठा, एक फैकेज का सरदार, उन्होंने पैकेज की नहीं बल्कि फैकेज की घोषणा की थी. पैकेज..पैकेज-फैकेज."

पीएम की बातों पर यकीन करना खुदकुशी के सामन है: लालू

एक अन्य ट्वीट में लालू ने कहा, "ये प्रधानमंत्री सत्यमेव जयते का जाप करते हैं, इनको तो झूठ नहीं बोलना चाहिए. इनकी बातों पर यकीन करना खुदकुशी करने के समान है."

  लालू ने यह भी कहा कि मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी को क्योटो बनाने का वादा किया था, लेकिन लगभग तीन साल बाद उनकी कलई खुल गई है और यह साबित हुआ है कि उनके कहे शब्द और वादे केवल 'झूठ का पुलिंदा' है. लालू ने कहा, "अब प्रधानमंत्री मोदी को लोगों को बताना चाहिए कि वे अपने अधूरे वादों और झूठ का प्रायश्चित कैसे करेंगे; चुल्लू भर पानी में, या फिर गंगा मैया में या फिर समुंदर में."  

बिहार के लिए विशेष पैकेज केवल एक जुमला: नीरज कुमार 

जेडीयू के सिनियर नेता और पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह हमारी बात को साबित करता है कि मोदी द्वारा घोषित विशेष पैकेज केवल जुमला है और कुछ नहीं है. कुमार ने कहा, "मोदी ने लोगों को मूर्ख बनाने के लिए केवल एक जुमला कहा था."

मोदी वोट के लिए करते हैं विशेष पैकेज की घोषणा: श्याम रजक 

सिनियर जदयू नेता, श्याम रजक ने कहा कि आरटीआई के माध्यम से हुए खुलासे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मोदी विशेष पैकेज की घोषणा केवल वोटों के लिए करते हैं, जैसा कि वे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान कर रहे हैं.

पीएम मोदी को वादा करने की आदत है, न कि उन्हें पूरा करने की: अशोक चौधरी

बिहार के शिक्षा मंत्री और राज्य में कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि प्रधानमंत्री को लोगों को किए गए वादों का ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने उस समय बिहार के लिए मोदी के विशेष पैकेज की घोषणा पर संदेह किया था. उन्हें वादा करने की आदत है, न कि उन्हें पूरा करने की."

बिहार के बीजेपी नेता इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते

राज्य के बीजेपी नेता इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते हैं. उनमें से कुछ ने कहा कि केवल राष्ट्रीय नेता ही इस पर कुछ कहेंगे. बीजेपी नेताओं ने मोदी द्वारा सड़कों के लिए की गई घोषणाओं पर प्रसन्नता जाहिर की और उनकी प्रशंसा की.

गलगली ने यह भी कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश के लिए भी बड़ी घोषणाएं कर रही है, जहां विधानसभा का सातवां और अंतिम चरण का चुनाव बुधवार को हुआ. गलगली ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, "सत्ताधारी बीजेपी द्वारा 125 करोड़ भारतीय आबादी को इतने सारे 'जुमले' दिखाए गए हैं. लेकिन, सरकार के अपने आंकड़े उनके बड़े-बड़े दावों को झुठलाते हैं, इसलिए उन्हें गंभीरता से कैसे लिया जा सकता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
‘CJI सूर्यकांत नहीं बनेंगे मुख्य अतिथि’, NALSAR के छात्रों ने क्यों किया विरोध?
‘CJI सूर्यकांत नहीं बनेंगे मुख्य अतिथि’, NALSAR के छात्रों ने क्यों किया विरोध?
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget