एक्सप्लोरर

पुराने रंग में दिखे लालू यादव, बोले- बीजेपी की जवानी अब खत्म हो गई

पटना: आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की जवानी अब खत्म हो गई है. उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी.

लालू आज अपने पुराने अंदाज में नजर आए और बीजेपी पर जमकर बरसे. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का उनके परिवारों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के बाद पहली बार पत्रकारों के सामने आए लालू ने अपने खास अंदाज में बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, "गई जवानी फिर न लौटी, चाहे घी मलीदा खाओ."

लालू ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की गई छापेमारी पर भड़कते हुए कहा, "सुपवा दूसे चलनिया के, जेकर में सहसरो (सैकड़ों) छेद है." उन्होंने कहा कि वही बीजेपी वाले 'हम पर आरोप लगा रहे हैं जिसने अरबों, खरबों रुपये लूटे.'

आरजेडी नेता ने कहा, "लालू ने अब अंगद की तरह पैर टिका दिया है. अब बीजेपी को दिल्ली से हटाकर ही दम लेंगे. केंद्र की एनडीए की सरकार ने तीन साल में इतने गुनाह किए हैं कि पांच साल भी पूरे नहीं कर पाएगी." उन्होंने कहा कि पटना में आयोजित 27 अगस्त को समान विचारधारा वाली पार्टियों की आयोजित होने वाली रैली से बीजेपी डर गई है, तभी उन्हें परेशान करने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और दूसरे माध्यमों का सहारा ले रही है.

लालू प्रसाद यादव ने कहा, "हम लोग 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में रैली करेंगे, यह रैली 'मोदी भगाओ, देश बचाओ' रैली होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget