एक्सप्लोरर

बिहार: 11वीं बार लालू बने आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेल में ही लिखेंगे बेटे तेजस्वी को सीएम बनाने की स्क्रिप्ट

पार्टी के एक बड़े खेमे की मांग थी कि तेजस्वी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया दिया जाए. पर लालू ने ये बात नहीं मानी.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं था इसलिए अब उनका आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुना जाना तय है. सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है. जेल से लालू यादव अपनी पार्टी की कमान खुद रखेंगे. सरकारी तौर पर हर शनिवार को रांची के रिम्स अस्पताल में उनसे नेताओं की मुलाकात होती रहती है. फोन से उनका संपर्क परिवार और पार्टी के सभी नेताओं से होता है.

सवाल ये है कि आखिर लालू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद अपने पास ही क्यों रखा? पार्टी के एक बड़े खेमे की मांग थी कि तेजस्वी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया जाए. पर लालू ने ये बात नहीं मानी. लालू ने सोच समझकर ये रणनीति अपनाई है. परिवार में पहले से ही बड़े बेटे तेजप्रताप, छोटे बेटे तेजस्वी और बड़ी बेटी मीसा भारती में अनबन और राजनीतिक दूरी होने की खबरें आती रहती हैं. दूसरी तरफ पार्टी में कोई ऐसा चेहरा नहीं जिसे हर नेता अपना नेता मान ले. ऐसे में परिवार और पार्टी पर पकड़ बनाए रखने के लिए ये किसी को कमान सौंपना खतरे से खाली नहीं था. दूसरी तरफ कानूनी लड़ाई लगातार लड़ रहे लालू को उम्मीद है कि उन्हें जमानत जरूर मिलेगी.

पार्टी में बिखराव हो सकता है. लालू ने पहले ही दो इंतजाम कर दिए हैं. तेजस्वी को भावी मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बना दिया और दूसरी तरफ अपना उत्तराधिकारी भी घोषित कर दिया है. वहीं लालू ने अपने पुराने भरोसेमंद साथी जगदानन्द को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया. जिससे पार्टी में अनुशासन आ सके. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वह जबतक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे उनके हाथ से ही उम्मीदवारों को टिकट का सिंबल मिलेगा. ऐसे में जेल के अंदर रहने के बाद भी उनके पास नेताओं का तांता लगा रहेगा.

लालू अपने हनुमान विधायक भोला यादव के जरिए अपना संदेश सबको पहुंचा देते हैं. अभी पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती 2020 का विधानसभा चुनाव है. लोकसभा चुनाव में पहली बार शून्य पर आउट हुए आरजेडी को इस चुनाव में कई चुनौतियां का सामना करना है. महागठबन्धन में कौन से दल होंगे और किसे किस आधार पर टिकट का बंटवारा करना है इसका फैसला लालू ही करेंगे. लालू के पास राजनीतिक अनुभव बड़ा लंबा है इस कारण वो नीतीश की चाल को बखूबी समझते हैं. बीजेपी और नीतीश के बीच की दूरी का कैसे फायदा उठाया जाए इसकी रणनीति वही बना सकते हैं. हालांकि एलजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने लालू को सलाह दी थी कि उन्होंने जिस तरह अपने बेटे चिराग को पार्टी की कमान सौंपी उसी तरह लालू को करना चाहिए. पर लालू को पता है कि तेजस्वी अभी उतने परिपक्व नहीं हुए हैं, अभी उनको बहुत कुछ सीखना बाकी है. लालू ने जेल में रहते हुए 1997 में राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनवाया था और फिर पार्टी और सरकार दोनों को ही अपनी मर्जी से चलाया था. जेल से वो पार्टी और परिवार पर अपनी पकड़ बरकरार रखे हुए हैं. अब तेजस्वी को सीएम बनाने की रणनीति में लग गए हैं.

ये भी पढ़ें-

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कॉलेजियम सिस्टम से करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 4 हफ्ते बाद करेगा सुनवाई

भोपाल गैस त्रासदी को आज 35 साल पूरे, श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक, बोले- 'तोड़ा भरोसा'
Xप्लेन: बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना लेकिन राह आसान नहीं, जानिए क्यों
Xप्लेन: बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना लेकिन राह आसान नहीं, जानिए क्यों

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget