एक्सप्लोरर

MP राज्यपाल और BJP के वरिष्ठ नेता रहे लालजी टंडन के निधन पर यूपी में 3 दिन का राजकीय शोक, नेता दे रहे हैं श्रद्धांजलि

लालजी टंडन के लीवर में दिक्कत पाए जाने और यूरिन में कठिनाई के साथ बुखार की शिकायतों के बाद उन्हें पहली बार 12 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था. बाद में, उन्हें यकृत और यूरिन इंफेक्शन का पता चला.

लखनऊ: मध्य प्रदेश के राज्यपाल, लखनऊ से पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे लालजी टंडन का मंगलवार सुबह निधन हो गया है. लालजी टंडन 12 जून से अस्पताल में भर्ती थे. उनके निधन पर यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. बीजेपी से लेकर बीएसपी तक कई बड़े नेता सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लालजी टंडन के निधन पर दुख जताया है.

पीएम मोदी ने क्या लिखा?

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, "लालजी टंडन को उनकी समाज सेवा के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने बीजेपी को यूपी में मजबूत बनाने में अहम रोल निभाया. उन्होंने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई, हमेशा लोक कल्याण को महत्व दिया. वह संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे. अटल जी के साथ उनका लंबा और करीबी संबंध रहा. मैं उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं."

सीएम योगी ने क्या लिखा?

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "लालजी टंडन जी के निधन की खबर सुनकर शोक हुआ. उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता, योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है. वे लखनऊ के प्राण थे. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करता हूं. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं."

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या लिखा?

लखनऊ से सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर शोक जताया है. उन्होंने लिखा, ''स्वभाव से बेहद मिलनसार टंडनजी कार्यकर्ताओं के बीच भी बेहद लोकप्रिय थे. विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जो विकास कार्य कराये उसकी सराहना आज भी लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोग करते हैं. ईश्वर समस्त शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे. ओम शान्ति!''

स्मृति ईरानी ने क्या लिखा है?

लाल जी टंडन के निधन पर स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर संवेदना जाहिर की है. स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, ''श्री लालजी टंडन के निधन के बारे में सुनकर मैं व्यथित हूं. एक कद्दावर नेता. बाबूजी ने कई युवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त किया. हमें अपनी वैचारिक यात्रा पर धीरे से मार्गदर्शन दिया. गोपाल भैया और परिवार के प्रति मेरी संवेदना. शांति''

स्मृति ईरानी के अलावा नोएडा से विधायक और राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया. पंकज सिंह ने लिखा, "बीजेपी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के राज्यपाल आदरणीय लालजी टंडन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. आदरणीय टंडन जी का जीवन जनता की सेवा व संगठन को समर्पित रहा, उनका निधन बीजेपी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ॐ शांति"

मायावती ने क्या लिखा है?

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने लिखा, "मध्य प्रदेश के गवर्नर और यूपी में बीजेपी की सरकार में कई बार वरिष्ठ मंत्री रहे श्री लालजी टंडन, जो काफी सामाजिक, मिलनसार व संस्कारी व्यक्ति थे, उनका इलाज के दौरान आज लखनऊ में निधन होने की खबर अति-दुःखद व उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना."

लंबे समय से बीमार थे लालजी टंडन राज्यपाल लालजी टंडन के लीवर में दिक्कत पाए जाने और यूरिन में कठिनाई के साथ बुखार की शिकायतों के बाद उन्हें पहली बार 12 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था. बाद में, उन्हें यकृत और यूरिन इंफेक्शन का पता चला. 16 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना था.

लाल जी टंडन को बेहद सामान्य जीवनशैली वाला नेता माना जाता था. लाल जी टंडन उत्तर प्रदेश में बीजेपी बीएसपी सरकार के सूत्रधार भी रहे. उन्होंने कल्याण सिंह सरकार और मायावती सरकार में बतौर मंत्री भी काम किया.

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस: दो देशों से आयी अच्छी खबर, एक का दावा- सबकुछ ठीक रहा तो सितंबर में आएगी वैक्सीन 29 जुलाई को अंबाला एयरबेस पर वायुसेना में शामिल होगा राफेल, भारत-चीन सीमा पर होगी तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget