एक्सप्लोरर

'अभी सफर लंबा है', लक्षद्वीप में बुनियादी ढांचे की चुनौतियों पर बोले सांसद मोहम्मद फैजल, मालदीव पर कही ये बात

Lakshadweep: सांसद मोहम्मद फैजल ने लक्षद्वीप में बुनियादी ढांचे की चुनौतियों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि यहां सीमित संख्या में कमरे हैं और लक्षद्वीप प्रशासन के रिसॉर्ट्स जर्जर हालत में हैं.

Lakshadweep MP Faizal: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण के दौरान लक्षद्वीप सहित अन्य द्वीपों में बुनियादी ढांचे और बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि घरेलू पर्यटन को संबोधित करने के लिए लक्षद्वीप सहित अपने द्वीपों पर पोर्ट कनेक्टिविटी, टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.

इस बीच लक्षद्वीप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद मोहम्मद फैजल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की. इस दौरान उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश की चुनौतियों के लेकर चर्चा की. फैजल ने कहा कि यहां के बुनियादी ढांचे को ठीक करने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है. लक्षद्वीप से जुड़ने के दो रास्ते हैं. यहां पानी के जहाजों और हवाई मार्ग से पहुंचा जा सकता है.

'फ्लाइट की तादाद बढ़ाने की जरूरत'
उन्होंने कहा कि वर्तमान में एगेट द्वीप पर केवल एक उड़ान आ रही है. हमें उड़ानों की तादाद बढ़ाने की जरूरत है. इसके लिए प्राइवेट एयर ऑपरेटर्स को लक्षद्वीप में आने के लिए प्रोत्साहित करना होगा. फैजल ने न्यूज पेपर को बताया कि द्वीप में यात्रियों के ठहरने के लिए कमरों की उपलब्धता के साथ-साथ यहां रहने में काफी चुनौतियों हैं.

'जर्जर हालत में रिजॉर्ट'
उन्होंने कहा, "हमारे यहां बहुत सीमित संख्या में कमरे हैं. लक्षद्वीप प्रशासन के रिजॉर्ट जर्जर हालत में हैं. प्रशासन अलग तरह के रवैये के साथ आगे बढ़ रहा है. वहां एक निर्जन भूमि है जिस पर प्रशासन का कोई दावा नहीं था. अब मौजूदा प्रशासक दावा कर रहे हैं कि जमीन सरकार की है और उस पर लोगों का कोई अधिकार नहीं है. इन सभी मुद्दों को बातचीत से सुलझाना होगा. यह हमारा आंतरिक मामला है."
 
एनसीपी सांसद ने कहा कि जिस जमीन को प्राधिकरण विकसित करना चाहता है, उससे लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं. इसके अलावा यह द्वीप मूंगों से बना है. इसके नीचे उगने वाले मूंगे रेत में बदल गए और वर्तमान द्वीप का निर्माण हुआ. मूंगों को वर्तमान स्वरूप में बदलने में सदियां लग गईं.

मालदीव के मंत्रियों की पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी
पीएम मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों के बयानों की आलोचना करने वाली अपनी टिप्पणी पर फैजल ने कहा कि प्रधानमंत्री मेरे निर्वाचन क्षेत्र की वकालत कर रहे हैं. मैं उनका आभारी हूं और मालदीव इस टिप्पणी से बच सकता था. हमारे प्रधानमंत्री का अपमानित होना किसी भी तरह से स्वागत योग्य नहीं है. भारत के नागरिकों के रूप में, हमें इसका विरोध करना चाहिए.

मालदीव इस मुद्दे में क्यों कूदा?
यह पूछे जाने पर कि मालदीव इस मुद्दे में क्यों कूदा, जबकि प्रधानमंत्री ने इसका उल्लेख तक नहीं किया. फैजल ने कहा कि इसके दो कारण हो सकते हैं. पहला मालदीव की नई सरकार के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध और दूसरा लक्षद्वीप आने वाले साल में पर्यटन के क्षेत्र में मालदीव के लिए चुनौता पेश कर सकता है.

यह भी पढ़ें- आडवाणी ने बीजेपी को कैसे दिखाया हिंदुत्व का वो रास्ता जो PM मोदी के लिए बना विजय पथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget