एक्सप्लोरर

World's Highest Road: BRO का कमाल, विवादित डेमचोक इलाके के करीब दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनकर तैयार

भारत ने पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी के करीब दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाने का दावा किया है. ये सड़क भारत और चीन के बीच विवादित डेमचोक इलाके के करीब है.

चीन से चल रहे तनाव के बीच भारत ने पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी के करीब दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाने का दावा किया है. 19 हजार 300 (19,300 फीट) की उंचाई पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाईजेशन (बीआरओ) ने उमलिंग-ला दर्रे पर मोटर-मार्ग बनाकर पूरी कर ली है. ये सड़क भारत और चीन के बीच विवादित डेमचोक इलाके के करीब है.

गुरूवार को बीआरओ ने उमलिंग-ला पास (दर्रे) पर सड़क बनाने का दावा किया. बीआरओ ने अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट पर उमलिंग-ला दर्रे की सड़क का वीडियो जारी कर कहा कि ‘प्रोजेक्ट हिमांक’ के दुनिया की सबसे उंची सड़क निर्माण बनाने का संकल्प देखिए. बीआरओ के मुताबिक, माइनस (-) 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पर  आदमी और मशीन दोनों की परीक्षा होती है... और बीआरओ के ‘कर्मयोगियों’ ने अपनी जान जोखिम में डालकर दुनिया के बेहद ही मुश्किल लक्ष्य को सफलता-पूर्वक पूरा किया.

सेना की मूवमेंट भी तेजी से हो सकेगी

अभी तक लद्दाख की ही खरदूंगला सड़क (18,380 फीट) को दुनिया की सबसे उंची सड़क माना जाता था. लेकिन उमलिंग-ला दर्रे की सड़क अब दुनिया की सबसे उंची सड़क बन गई है. आपको बता दें कि उमलिंग-ला पास भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल (एलएसी) के विवादित डेमचोक इलाके के करीब है. इस पास के बनने से पूर्वी लद्दाख के डेमचोक और हैनले जैसे इलाकों के बीच कनेक्टेविटी तो बढ़ ही जाएगी, साथ ही सेना की मूवमेंट भी तेजी से हो सकेगी.

इसी महीने तिब्बत के धर्म-गुरू दलाई लामा के जन्मदिन के मौके पर डेमचोक में जब कुछ स्थानीय लोग जश्न मना रहे थे तो चीनी सैनिकों और चीनी नागरिकों ने बैनर दिखाकर उसका विरोध किया था. इसके अलावा, हाल ही में खबर आई थी कि चीनी नागरिकों ने डेमचोक के करीब अपने तीन टेंट लगा लिए हैं. हालांकि, सेना ने साफ किया था कि ये तीनों टेंट दो साल पुराने हैं.

हॉट-स्प्रिंग को जोड़ने वाली सड़क भी बनकर तैयार है

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में भारत ने एलएसी के करीब वाले इलाकों में सड़क, ब्रिज और टनल जैसे बॉर्डर-इंफ्रास्ट्रक्चर का एक बड़ा जाल बिछा दिया है. अक्टूबर 2019 में बीआरओ ने लेह को श्योक और डीबीओ को जोड़ने वाली डीएसडीबीओ रोड़ बनाई थी. इसके अलावा पैंगोंग-त्सो लेक से गोगरा और हॉट-स्प्रिंग को जोड़ने वाली सड़क भी बनकर तैयार है. ये सड़क भी 18 हजार से भी ज्यादा उंचाई पर मर्सिमिक-ला (दर्रे) से होकर गुजरती है.

साफ है कि एलएसी के जितने भी विवादित इलाके हैं वहां भारत पक्की सड़क बनाने में जुटा है. सामरिक मामलों के जानकार मानते हैं कि भारत के एलएसी के करीब इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के चलते ही भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव, विवाद और झड़प बढ़ गई हैं. क्योंकि भारतीय सेना की पैट्रोलिंग इन इलाकों में सड़क और दूसरे बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने से काफी बढ़ गई हैं. चीन ने एलएसी के अपने सीमा-क्षेत्र में 50-60 के दशक से ही सीमावर्ती इलाकों में सड़क, हाईवे और दूसरी मूलभूत सुविधाओं को बेहद मजबूत कर लिया था. जिसके कारण चीनी सैनिक बेहद तेजी से एलएसी पर मूवमेंट करते थे.  

पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच पहले चरण के डिसइंगेजमेंट के बाद भी तनाव बना हुआ है. माना जा रहा है कि इसी हफ्ते दोनों देशों के सैन्य कमांडर्स के बीच अगले चरण के डिसइंगेजमेंट के मुद्दे पर बैठक हो सकती है.

यह भी पढ़ें.

रफाल फाइटर जेट की दूसरी स्कॉवड्रन बंगाल के हासिमारा में तैयार, पूर्वी सीमाओं की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget