एक्सप्लोरर

Babar Murder Case: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फरार चल रहे आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, जानिए अब तक क्या हुआ

20 मार्च को कथारगढ़ी में बाबर अली (25) की पड़ोसियों ने पिटाई कर दी थी. 25 मार्च को लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

कुशीनगर के बाबर हत्याकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अजीमुल्लाह और सलमा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. ताहिद और आरिफ की पहले ही मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस ने अब तक चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. डीआईजी गोरखपुर के निर्देश पर दो और पुलिसकर्मियों पर मामले में गाज गिरी है. बीट उपनिरीक्षक और बीट पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर किया गया है. घटना के बाद एसओ को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है. 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में BJP के चुनाव प्रचार में भाग लेने और उसकी जीत का जश्न मनाने के कारण पड़ोसियों की कथित पिटाई से 25 वर्षीय मुस्लिम युवक की मौत के मामले में रामकोला थाने के प्रभारी डी. के. सिंह को सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया गया था. 20 मार्च को कथारगढ़ी में बाबर अली (25) की पड़ोसियों ने पिटाई कर दी थी. 25 मार्च को लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रविवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार वालों ने कफन-दफन करने से इनकार कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. हालांकि बाद में उसे दफना दिया गया.

मृतक के भाई चंदे आलम ने बताया कि पूरा मोहल्ला पिछले चार महीने से उसके भाई को धमकी दे रहा था, क्योंकि वह BJP के लिए प्रचार कर रहा था और वे उस पर साइकिल (समाजवादी पार्टी) के लिए वोट करने का दबाव बना रहे थे. आलम ने कहा कि बाबर ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया और कहा कि किसको वोट देना है, यह तय करना उनका अधिकार है. उन्होंने दावा किया कि बाबर लगातार थाने जा रहा था और तमाम अधिकारियों से संपर्क में था, लेकिन किसी ने उसे सुरक्षा मुहैया नहीं कराई और अंत में उसे पीट-पीटकर मार डाला गया.

मृतक की मां जैबुनिसा ने बताया, पड़ोसी बाबर को लगातार धमकियां दे रहे थे, क्योंकि उसने BJP के लिए प्रचार किया था. हालांकि पुलिस का कहना है कि बाबर और उसके पड़ोसी के परिवार में नाले को लेकर विवाद चल रहा था. अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया, ‘‘मृतक का परिवार और पड़ोसी परिवार रिश्तेदार हैं. उनका जल निकासी पर विवाद था और उन्हें शांति से रहने को कहा गया था.’’

ये भी पढ़ें- हाथापाई, सस्पेंशन और निष्कासन... दिल्ली से बंगाल तक दिनभर विधानसभा में ऐसे होता रहा बवाल

ये भी पढ़ें- 'बीजेपी ने 200 करोड़ में बेचा कश्मीरी पंडितों का दर्द', द कश्मीर फाइल्स को लेकर मनीष सिसोदिया का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
By-Election Results 2026 Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
सीजेपी प्रोटेस्ट: दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदी पर सरकार से बोले CJI- 'दोबारा करें विचार'
सीजेपी प्रोटेस्ट: दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदी पर सरकार से बोले CJI- 'दोबारा करें विचार'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget