एक्सप्लोरर

AAP से आशुतोष के इस्तीफे पर बोले कुमार विश्वास, 'आत्मसमर्पित-कुरबानी मुबारक हो'

पत्रकार से नेता बने आशुतोष ने जैसे ही आम आदमी पार्टी छोड़ने का एलान किया, पार्टी से नाराज़ चल रहे कवि और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय सक्रिय पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने अपनी चिरप्रचित शैली में अपनी प्रतिक्रिया देने में जरा भी देर नहीं की.

नई दिल्ली: पत्रकार से नेता बने आशुतोष ने जैसे ही आम आदमी पार्टी छोड़ने का एलान किया, पार्टी से नाराज़ चल रहे कवि और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय सक्रिय पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने अपनी चिरप्रचित शैली में अपनी प्रतिक्रिया देने में जरा भी देर नहीं की. इस तरह पार्टी से आशुतोष की विदाई को कुमार विश्वास ने राजनीतिक हत्या करार दिया है और इसके लिए रुपक के तौर पर महाभारत में शिशुपाल और कृष्ण के वरदान की चर्चा की है. पत्रकार से नेता बने आशुतोष ने आदमी पार्टी छोडी, ट्विटर पर किया इस्तीफे का एलान एक के बाद एक आम आदमी पार्टी से छोड़ते वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं की विदाई की तरफ इशारा करते हुए कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, ''हर प्रतिभासम्पन्न साथी की षड्यंत्रपूर्वक निर्मम राजनैतिक हत्या के बाद एक आत्ममुग्ध असुरक्षित बौने और उसके सत्ता-पालित, 2G धन लाभित चिंटुओं को एक और “आत्मसमर्पित-क़ुरबानी” मुबारक हो ! इतिहास शिशुपाल की गालियां गिन रहा है आज़ादी मुबारक.'' आपको बता दें कि बीते कई महीनों से आशुतोष पार्टी से नाराज चल रहे थे और पार्टी में अपनी सक्रियता भी करीब-करीब खत्म कर रखी थी. आशुतोष ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे का एलान किया. उन्होंने ट्विट पर लिखा, ''हर यात्रा का एक अंत होता है. आम आदमी पार्टी के साथ खूबसूरत और क्रांतिकारी जुड़ाव भी आज खत्म हो गया. मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और पीएसी से निवेदन किया है कि वो मेरा इस्तीफा स्वीकार करें. मैंने यह फैसला बेहद निजी कारणों के चलते लिया है. मैं पार्टी और अपने समर्थकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, धन्यवाद.'' याद रहे कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब आम आदमी पार्टी से वरिष्ठ, संस्थापक सदस्यों ने विदाई ली हो. ये फेहरिस्त काफी लंबी है और लगातार लंबी होती जा रही है. आशुतोष इसके ताजा उदाहरण हैं. इससे पहले प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव भी बड़ी बेआबरू होकर इस गली से निकले थे. आप के विधायक कपिल मिश्रा इन दिनों बागी हैं और केजरीवाल सरकार के खिलाफ खूब बोलते हैं. अश्वनी कुमार, शाजिया इल्मी, गुरप्रीत सिंह 'घुग्गी', विनोद कुमार बिन्नी जैसे नेता भी पार्टी छोड़ चुके हैं. कवि से नेता बने कुमार विश्वास तो पार्टी से नाराज हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget