एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में दो और पुलवामा में एक आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Kulgam encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. आज तड़के सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. आज तड़के सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में रेडवानी इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया. हालांकि इस दौरान सेना के एक जवान भी शहीद  हो गए. आतंकियों की पहचान अरवानी के वारिस मलिक और रेडवानी के जावेद भट्ट के रूप में हुई है. सुरक्षाबलों का पुलवामा के त्राल में भी ऑपरेशन चल रहा है. रेशीपुरा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया है. दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर दोनों मुठभेड़ की जानकारी दी.

ये मुठभेड़ ऐसे समय में हो रहे हैं जब जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत आज वोटिंग हो रही है. राज्य के 2,618 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से 639 कश्मीर में जबकि 1,979 जम्मू में हैं.

आपको बता दें कि 25 नवंबर को ही सुरक्षाबलों ने सात आतंकियों को ढेर कर दिया था. इन आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी शामिल थे. शोपियां में छह आतंकियों को मार गिराया गया था. हालांकि एक जवान भी इस दौरान शहीद हो गए थे. वहीं पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ढेर हुआ था.

इससे पहले 23 नवंबर को अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए. मारे गए आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक शीर्ष कमांडर शामिल था, जिस पर वरिष्ठ पत्रकार सुजात बुखारी की हत्या का आरोप था.

जम्मू-कश्मीर: सेना का 'ऑपरेशन ऑलआउट' रहा सफल, एक साल में 12 में से 9 कमांडर ढेर

आतंकियों के खिलाफ जून 2017 में सेना ने बड़ा एक्शन लिया था. 12 मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट बनाई गई और फिर 'ऑपरेशन ऑलआउट' शुरू हुआ. इस ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर के 12 मोस्ट वांटेड में से 9 मारे जा चुके हैं. अब सिर्फ तीन आतंकी कमांडर जाकिर मूसा, रियाज नायकू और जीनत उल इस्लाम ही बचे हैं. इस साल अब तक सेना ने 241 आतंकी मार गिराए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget