एक्सप्लोरर

TMC विधायक ने रेस्टोरेंट मालिक के साथ की मारपीट, पार्किंग को लेकर हुआ था झगड़ा, शिकायत दर्ज

TMC MLA: विधायक सोहम चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि न्यू टाउन में एक रेस्टोरेंट के मालिक अनीसुल आलम ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को गाली दी. आलम ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि विधायक ने उन पर हमला किया.

TMC MLA: तृणमूल कांग्रेस के नेता और विधायक सोहम चक्रवर्ती ने एक रेस्टोरेंट मालिक के साथ मारपीट की है. आरोप लगा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अपशब्द कहे गए जिसके बाद बवाल हुआ. इस पर रेस्टोरेंट मालिक अनीसुल आलम ने विधायक सोहम चक्रवर्ती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, विधायक ने बाद में कहा कि वह आलम से माफी मांगना चाहते हैं क्योंकि, उन्हें अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए था.

ये मामला कोलकाता के न्यू टाउन में स्थित एक रेस्टोरेंट परिसर के सामने बंगाली अभिनेता से तृणमूल कांग्रेस के विधायक बने सोहम चक्रवर्ती और उनके सहयोगियों की कारों को खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ था. रेस्टोरेंट को अभिनेता से जुड़े एक शूटिंग शेड्यूल के लिए बुक किया गया था. रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि पार्किंग की पूरी जगह पर विधायक और उनके लोगों की कारें खड़ी थीं. इस पर जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उनके लोगों से कहा कि वे अपनी कारें हटा लें, इस बात को लेकर कहासुनी हो गई थी.

जानिए क्या है पूरा मामला?

वायरल हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में तृणमूल कांग्रेस विधायक को रेस्टोरेंट मालिक को जमीन पर पटकते, लात-घूंसे मारते और पीटते हुए दिखाया गया है, जिसे बाद में विधायक ने स्वीकार किया है. इस दौरान विधायक के सुरक्षाकर्मी भी इस झगड़े में शामिल थे. रेस्टोरेंट के मालिक अनीसुल आलम ने कहा कि अभिनेता के सहयोगियों ने उन्हें बताया कि वह एक विधायक हैं और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बहुत करीबी दोस्त हैं. इस दौरान आलम ने कहा कि मुझे कोई परवाह नहीं हैं कि वो अभिषेक बनर्जी के दोस्त हैं. इस बात पर गुस्साए विधायक सोहम चक्रवर्ती अचानक आए और मेरे चेहरे पर मुक्का मारा और मुझे लात मारी.  

रेस्टोरेंट मालिक ने TMC विधायक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

वहीं, विधायक सोहम चक्रवर्ती ने रेस्टोरेंट मालिक द्वारा अभिषेक बनर्जी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को उचित ठहराया है. रेस्टोरेंट मालिक अनीसुल आलम जो पहले सत्ताधारी पार्टी के विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से डर रहा था, उसे लगा कि इससे उसकी छवि खराब हो जाएगी, उसने आखिरकार घटना के 17 घंटे बाद टेक्नो सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: अमित शाह और जेपी नड्डा की बैठक जारी, जल्द लग सकती है मंत्रिमंडल के नामों पर मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget