एक्सप्लोरर

Kolkata: स्विमसूट में फोटो पोस्ट करने पर महिला प्रोफेसर का लिया जबरन इस्तीफा, यूनिवर्सिटी ने 99 करोड़ का हर्जाना भी मांगा

St Xavier's University: छात्र के पिता ने कहा है कि एक शिक्षक को अंडरगार्मेंट्स पहने हुए देखना एक अभिवावक के रूप में बेहद शर्मनाक है. मैंने अपने बेटे को इस तरह की चीजों से बचा रखा है.

Kolkata News: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) की सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी (St Xavier University) की एक प्रोफेसर को नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया गया. यहां एक ग्रेजुएशन के छात्र के पिता ने शिकायत की थी कि महिला प्रोफेसर की फोटो इंस्टाग्राम (Instagram) पर स्विमसूट (Swimsuit) में है. इस फोटो को उनका बेटा देख रहा था जिसे देखकर वो हैरान रह गए. इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी ने इस महिला प्रोफेसर के ऊपर 99 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भी भेजा है.

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर प्रोफेसर की प्राइवेसी में दखल देने को लेकर एक बहस भी छिड़ गई है. महिला प्रोफेसर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्राइवेट थी. प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि या तो उसकी प्रोफाइल को किसी ने हैक किया या फिर उसकी प्रोफाइल को एक्सेस करने वाले किसी अन्य व्यक्ति ने उसकी तस्वीरों का स्क्रीनशॉट लेकर उसे सर्कुलेट कर दिया, जो यौन उत्पीड़न के तहत आता है.

क्या कहा छात्र के पिता ने

यूनिवर्सिटी के छात्र के पिता ने एक पत्र लिखा और कहा है कि हाल ही में मैं अपने बेटे को प्रोफेसर की कुछ तस्वीरें देखते हुए पाया और मैं हैरान रह गया. उन तस्वीरों में प्रोफेसर ने सार्वजनिक रूप से जानबूझकर इस तरह की तस्वीरें क्लिक करा रखी थीं. छात्र के पिता ने आगे कहा कि एक शिक्षक को अंडरगार्मेंट्स पहने हुए देखना एक अभिवावक के रूप में बेहद शर्मनाक है. मैंने अपने बेटे को इस तरह की चीजों से बचा रखा है. उन्होंने कहा कि पब्लिक प्लेटफॉर्म पर एक 18 साल के छात्र के लिए अपने प्रोफेसर को शरीर के अंगों को दिखाने वाले कम कपड़ों में देखना अश्लील और अनुचित है.

प्रोफेसर यूनिवर्सिटी के खिलाफ लेगी एक्शन

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला प्रोफेसर (Female Professor) ने भी यूनिवर्सिटी (University) के खिलाफ एक्शन लेने का विचार बना लिया है. बर्खास्त किए जाने के खिलाफ प्रोफेसर ने कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) में याचिका दाखिल करने का फैसला किया है. इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि महिला ने बताया कि उनके खिलाफ एक कंगारू कोर्ट (Kangaroo Court) भी बैठाई गई जिसमें उसे डराया औऱ धमकाया गया. इतना ही नहीं आपत्तिजनक कटाक्ष और ताने भी मारे गए.

ये भी पढ़ें: Durga Puja 2022: कोलकाता में प्री दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन में शामिल होगी UNESCO की टीम, ममता बनर्जी सरकार ने भेजा था निमंत्रण

ये भी पढ़ें: Kolkata Kalighat Mandir: 51 शक्तिपीठों में से एक है कोलकाता का कालीघाट मंदिर, मां के दर्शनमात्र से पूरी हो जाती हैं मन्नतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget