एक्सप्लोरर

Durga Puja 2022: कोलकाता में प्री दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन में शामिल होगी UNESCO की टीम, ममता बनर्जी सरकार ने भेजा था निमंत्रण

Durga Puja 2022: इस साल कोलकाता की पूर्व दुर्गा पूजा में यूनेस्को भी शामिल होगा. गौरतलब है कि ममता बनर्जी सरकार द्वारा भेजे गए निमंत्रण को यूनेस्को ने स्वीकार कर लिया है.

Kolkata Durga Puja 2022: यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल साइंटिफक एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन (UNESCO) ने ममता बनर्जी सरकार द्वारा 1 सितंबर को होने वाले पूर्व-दुर्गा पूजा समारोह में भाग लेने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. गौरतलब है कि दिसंबर 2021 में, पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार को संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने "मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची" में शामिल करते हुए हैरिटेज टैग दिया था.

एरिक फाल्ट ने दुर्गा पूजा में एजेंसी की भागीदारी की पुष्टि की
बता दें कि मंगलवार को, भारत, भूटान, मालदीव और श्रीलंका के निदेशक और यूनेस्को के प्रतिनिधि एरिक फाल्ट ने एजेंसी की दुर्गा पूजा में भागीदारी की पुष्टि करते हुए राज्य के मुख्य सचिव को एक पत्र भेजा. फाल्ट ने पत्र में लिखा है, "पश्चिम बंगाल और हमारे संगठन के बीच अद्वितीय और महत्वपूर्ण संबंधों की मान्यता में, महानिदेशक को मेरी और टिम कर्टिस, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए 2003 कन्वेंशन के सचिव की भागीदारी को निर्देशित करने में प्रसन्नता हो रही है. इस प्रकार, मैं इस अवसर पर उत्सव में हमारी संयुक्त भागीदारी की पुष्टि करता हूं.”

फोरम फॉर दुर्गोत्सव यूनेस्कों को धन्यवाद देने के लिए रैली करेगा
गौरतलब है कि राज्य भर में हर साल लगभग 37 हजार सामुदायिक पूजा का आयोजन किया जाता है.इनमें से करीब 2,500 कोलकाता में आयोजित किए जाते हैं. कई संगठनों ने यूनेस्को से त्योहार को मान्यता देने का आग्रह किया था. बता दें कि फोरम फॉर दुर्गोत्सव जो कि शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगभग 500 प्रमुख दुर्गा पूजाओं का मंच है वह पूजा को हैरिटेज का टैग देने के लिए यूनेस्को को धन्यवाद देने के लिए 1 सितंबर को एक मेगा रैली का आयोजन करेगा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इसमें शामिल होने की संभावना है.

दुर्गा पूजा अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगी
बता दें कि इस बार दुर्गा पूजा अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगी.2020 और 2021 में, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोविड -19 महामारी के कारण पंडाल हॉपर और पूजा समितियों की आवाजाही पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे. लेकिन इस साल कोलकाता समेत पूरे बंगाल में काफी उत्साह के साथ दुर्गा पूजा मनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें

Kolkata Kalighat Mandir: 51 शक्तिपीठों में से एक है कोलकाता का कालीघाट मंदिर, मां के दर्शनमात्र से पूरी हो जाती हैं मन्नतें

Kolkata Petrol-Diesel Price: कोलकाता शहर में पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत अपडेट, जानिए-आज महानगर में कितना महंगा हुआ तेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget