एक्सप्लोरर

West Bengal SSC Scam: पार्थ चटर्जी की मेडिकल रिपोर्ट ठीक, कोलकाता अस्पताल ने लिया यू-टर्न?

ED Investigation on Scam: कोलकाता के SSKM अस्पताल के डॉ तुषार कांति पात्रा ने मंगलवार सुबह बताया कि पार्थ चटर्जी की तबीयत स्थिर है. डॉ. पात्रा ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आ गई है, और यह ठीक है.

Partha Chateerjee Medical Report: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में हुए एसएससी घोटाले (SSC Scam) की जांच की आंच झेल रहे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की मेडिकल रिपोर्ट (Medical Report) ठीक आई है. इसके बाद कोलकाता (Kolkata) के एसएसकेएम अस्पातल (SSKM Hospital) ने भी यू-टर्न मार लिया है. पार्थ चटर्जी को सोमवार को एम्स भुवनेश्वर (Bhubaneswar AIIMS) में भर्ती कराया गया था, मंगलवार की सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरे, जहां से उन्हें सीजीओ कॉम्प्लेक्स साल्ट लेक में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय ले जाया गया.

कल एम्स की रिपोर्ट (AIIMS Report) में कहा गया था कि बंगाल के मंत्री फिट हैं और उन्हें अस्पताल में रखने की जरूरत नहीं है. इसके बाद कोलकाता का एसएसकेएम अस्पताल भी रिपोर्ट जारी करते हुए कहता है कि ''पार्थ चटर्जी की मेडिकल रिपोर्ट ठीक है.'' कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल के डॉ. तुषार कांति पात्रा ने मंगलवार सुबह बताया कि पार्थ चटर्जी की तबीयत स्थिर है. डॉ. पात्रा ने कहा, ''मेडिकल रिपोर्ट आ गई है, और यह ठीक है. उसकी गहन जांच की गई. हालांकि उन्हें कुछ समस्याएं थीं, लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत नहीं थी, उन पर कड़ी नज़र रखी जा रही है.”

ईडी की हिरासत में पार्थ और अर्पिता

इसके बाद, कथित घोटाले में धन की जांच कर रहे ईडी ने एक विशेष अदालत के समक्ष चटर्जी की 14 दिन की हिरासत के लिए प्रार्थना की. जांच एजेंसी ने कहा कि चटर्जी के सहयोगी के घर से मिला नकदी का पहाड़...मंत्री का है. इसके बाद अदालत ने चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को तीन अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया.

कलकत्ता हाई कोर्ट ने एम्स किया ट्रांसफर

पार्थ (Partha Chaterjee) को सोमवार तड़के एयर-एम्बुलेंस (Air Ambulance) के जरिए एम्स भुवनेश्वर (Bhubaneswar) ले जाया गया. उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें दो दिन की ईडी (ED) हिरासत में भेज दिया गया था लेकिन उन्होंने 'बेचैनी' की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अदालत (Local Court) के आदेश पर शनिवार शाम को एसएसकेएम अस्पताल (SSKM Hospital) में भर्ती कराया गया. लेकिन, ईडी ने कलकत्ता हाईकोर्ट (Kalkatta High Court) का दरवाजा खटखटाया, यह कहते हुए कि "यह कानून के अनुसार नहीं था". जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए हाईकोर्ट ने ईडी को पार्थ को एम्स (AIIMS) में ट्रांसफर करने का आदेश दिया. ईडी ने चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद से उनकी कई आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया है, जिनमें से पश्चिम बंगाल (West Bengal) के डायमंड सिटी में तीन फ्लैट थे.

ये भी पढ़ें: Partha Chatterjee: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र- 'पार्थ चटर्जी को बर्खास्त करें'

ये भी पढ़ें: Teacher Recruitment Scam: पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी को ममता ने बताया बीजेपी की साजिश, बोलीं- 'उनके पास कीचड़ है तो हमारे पास अलकतरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget