एक्सप्लोरर

बच सकती थी महिला डॉक्टर की जान? 'जब तक मर नहीं गई उसका गला दबाकर रखा', कोलकाता रेप-मर्डर केस में संजय रॉय का खुलासा

Kolkata Rape Murder Case: संजय रॉय बॉक्सिंग का अच्छा खिलाड़ी रह चुका है, जिसकी वजह से महिला डॉक्टर उसके हाथों से खुद को बचा नहीं सकी.

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई रेप और मर्डर की वारदात में नया खुलासा हुआ है. ट्रेनी महिला डॉक्टर की जान बच सकती थी, लेकिन चिल्लाने की वजह से आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. ये खुलासा खुद आरोपी संजय रॉय ने किया है. उसका कहना है कि पीड़िता चिल्ला रही थी, जिसकी वजह से उसने डॉक्टर को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) ने इस खौफनाक वारदात का पूरा सच जानने के लिए संजय रॉय का पोलीग्राफ टेस्ट करवाया था, जिसमें उसने इस दरिंदगी का खुलासा किया है.

संजय रॉय ने टेस्ट में बताया कि जब पीड़िता सेमिनार हॉल में सो रही थी तो वह वहां गया और रेप करने की कोशिश की. उसने कहा कि डॉक्टर उस वक्त गहरी नींद में थी और संजय रॉय ने वहां जाते ही बलात्कार करने का प्रयास किया. इस दौरान पीड़िता ने खुद को बचाने की कोशिश की, जिसमें संजय को चोटें भी आईं. आरोपी ने पूछताछ में आगे बताया कि उसने इसलिए पीड़िता की हत्या कर दी क्योंकि वह शोर मचा रही थी.

संजय रॉय को डर था कि सेमिनार हॉल से गुजरते हुए कोई पीड़िता की आवाज सुनकर न आ जाए. वैसे इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं कि संजय रॉय को हॉल में जाते समय किसी ने उसको रोका क्यों नहीं. 

संजय रॉय ने कहा कि उसने पीड़िता का गला दबाया और जब तक महिला डॉक्टर ने दम नहीं तोड़ दिया तब तक उसने गला दबाकर रखा. संजय रॉय से पूछताछ में यह भी पता चला कि वह बॉक्सिंग का अच्छा खिलाड़ी रह चुका है, जिसकी वजह से पीड़िता ताकत में संजय रॉय से जीत नहीं पाई और उसके हाथों से खुद को बचाने में नाकाम रही.

पीड़िता ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की और वह चिल्लाई भी, लेकिन संजय ने उसकी आवाज दबा दी और सेमिनार हॉल से बाहर उसकी आवाज नहीं पहुंच सकी. 9 अगस्त की सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव सेमिनार हॉल में मिला था. इसके अगले दिन संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें:-
14 नए रेलवे स्टेशन, 1300 गांवों में कनेक्टिविटी... 6456 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget