एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Case: '36 घंटे की शिफ्ट अमानवीय', डॉक्टर्स के ड्यूटी टाइम पर SC ने जताई चिंता, टास्क फोर्स को दिए ये निर्देश

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ डॉक्टरों की 36 घंटे की शिफ्ट पर चिंता जताते हुए नेशनल टास्क फोर्स को निर्देश जारी किए.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर केस पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार (22 अगस्त) को सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई के दौरान कुछ डॉक्टरों की 36 घंटे की शिफ्ट पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे अमानवीय बताया. सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में नेशनल टास्क फोर्ट को निर्देश जारी किया.

नेशनल टास्क फोर्स को निर्देश देते हुए चीफ जस्टिस ने कहा डॉक्टरों के लिए 36 या 48 घंटे की ड्यूटी अमानवीय है, इसलिए जरुरत है कि ऑन-ड्यूटी घंटों को सुव्यवस्थित करने पर विचार हो. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि डॉक्टरों की सुरक्षा को गंभीर रूप से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव, राज्य के मुख्य सचिवों और डीजीपी से भी बातचीत करें. बता दें कि सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा भी शामिल हैं. 

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कही ये बात

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि देशभर में रेजिडेंट डॉक्टरों के अमानवीय काम के घंटे परेशान करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि कुछ डॉक्टर तो 36 घंटे की शिफ्ट कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी मामले पर पांच सितंबर को अगली सुनवाई होगी. इसके साथ ही सीबीआई और पश्चिम बंगाल की स्थिति रिपोर्ट को एकबार फिर से सील करने का आदेश दिया गया.

केंद्र और बंगाल सरकार से कही ये बात

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता रेप के मामले पर सख्त लहजे में केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार से कहा कि वो इस घटना का राजनीतिकरण बिल्कुल न करें. इसके साथ ही हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों के साथ किसी भी तरह की सख्ती और दंडात्मक कार्रवाई न करने की भी बात कही है. 

दरअसल, कोलकाता रेप मामले पर डॉक्टर हडताल कर रहे हैं. हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की मांग ही कि अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा को पूरी रीति से सुनिश्चित किया जाए. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों से वापस काम पर लौटने की बात कही है.

ये भी पढ़ें: Sheikh Hasina Extradition: बांग्लादेश संग 'प्रत्यर्पण संधि' ने बढ़ाई भारत की परेशानी, क्या शेख हसीना की होगी 'घर वापसी'? यहां समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Vikram-1 Launched: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
श्रीहरिकोटा से भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget