एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Murder Case: रेजिडेंट्स डॉक्टर्स के एक गुट ने खत्म की हड़ताल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद ऐलान

Doctors Strike: देशभर में कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले को लेकर आक्रोश है. घटना के बाद से ही देश के कई राज्यों में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल का ऐलान कर दिया था.

Doctors Strike: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद हड़ताल कर रहे फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया है. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन हड़ताल समाप्त की.

FORDA के हड़ताल वापस लेने के ऐलान के बावजूद देश के कई राज्यों में ओपीडी सुविधाएं बंद रहेंगी. दरअसल, डॉक्टरों के एक ही गुट ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है. डॉक्टरों के कई अन्य संगठनों ने हड़ताल खत्म करने से इनकार किया है.

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद फेडरेशन ऑफ़ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट डॉ. अविरल माथुर ने कहा उनको उनकी डिमांड्स को लेकर भरोसा दिया गया है, इसलिए FORDA स्ट्राइक खत्म कर रहा है.

हालांकि, बिना लिखित आश्वासन के FORDA ने स्ट्राइक खत्म की, जिस वजह से डॉक्टर्स के बीच स्ट्राइक खत्म करने को लेकर सहमति नहीं बनी और अलग-अलग हॉस्पिटल्स के RDA अभी भी हड़ताल पर हैं. उनकी तरफ से आज भी हड़ताल जारी रहेगी. 

अभी तक कि जानकारी के मुताबिक दिल्ली में AIIMS और सफदरजंग दोनों के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. इन सभी जगह आज भी डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी रहेगा. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या की घटना के बाद देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है.

क्यों किया हड़ताल खत्म करने का फैसला?

कोलकाता की घटना के बाद हर गुजरते दिन के साथ हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की संख्या बढ़ती जा रही थी और विरोध तेज हो रहा था. खबरें ये भी थीं कि हड़ताल के आने वाले कुछ दिनों में और भी व्यापक होने के आसार थे. वहीं, जेपी नड्डा से IMA के पदाधिकारियों की मुलाकात के बाद राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की तरफ से सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के लिए एक परामर्श जारी किया गया है.

सुरक्षा पर लिया गया फैसला

मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के लिए जारी परामर्श में कॉलेज और अस्पताल परिसरों में फैकल्टी, स्टूडेंट्स और रेजिडेंट डॉक्टरों सहित सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित माहौल के लिए नीति बनाने का आग्रह किया गया है. यह परामर्श कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में देश भर के कई अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के मद्देनजर जारी किया गया है.

हिंसा का भी जिक्र किया गया

परामर्श में कहा गया है कि हाल के दिनों में मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. एनएमसी ने परामर्श में कहा, 'सभी मेडिकल कॉलेज से अनुरोध किया जाता है कि वे कॉलेज और अस्पताल परिसर में संकाय, मेडिकल छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों सहित सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित माहौल की खातिर नीति तैयार करें.'

अच्छी लाइट और सीसीटीवी की बात शामिल

इसमें पर्याप्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई है. परामर्श में कहा गया है कि जिन परिसरों में गलियारे भी हैं, वहां शाम के समय अच्छी रोशनी होनी चाहिए ताकि कर्मचारी सुरक्षित रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकें तथा निगरानी के लिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए. परामर्श में यह भी कहा गया है कि मेडिकल छात्रों के खिलाफ हिंसा की किसी भी घटना की कॉलेज प्रबंधन द्वारा तुरंत जांच की जानी चाहिए और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जानी चाहिए.

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें: Adani-Hindenburg Row: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खुलासे पर कांग्रेस करेगी देशभर में प्रदर्शन, कर दी ये बड़ी मांग

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget