एक्सप्लोरर

'बलात्कारियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए...', कोलकाता रेप केस पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

Kolkata Rape Murder Case:कोलकाता रेप मर्डर केस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बलात्कारी को फांसी की सजा देने संबंधी एक विधेयक पेश करने की बात कही है. 

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी की घटना पर हर गुजरते दिन के साथ सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस एक-दूसरे पर निशान साध रही हैं.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (28 अगस्त) को पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा तृणमूल छात्र परिषद के 27वें स्थापना दिवस पर रेप के दोषियों को फांसी देने की बात की. इस संबंध में उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते हम विधानसभा सत्र बुलाएंगे और बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित करने के लिए 10 दिनों के भीतर एक विधेयक पारित करेंगे.

क्या बोलीं ममता बनर्जी?

ममता बनर्जी ने कहा, 'बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित करने वाले विधेयक को राज्यपाल के पास भेजेंगे. अगर वह इसे पारित नहीं करते हैं, तो हम राजभवन के बाहर धरना देंगे. यह विधेयक पारित होना ही चाहिए और वह इस बार जवाबदेही से बच नहीं सकते.'

'केवल फांसी ही है सजा'

कोलकाता रेप मर्डर मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'इसके लिए केवल एक ही सजा है- फांसी पर लटकाना. बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित करने के लिए अगले हफ्ते कानून में संशोधन किया जाएगा. ये विधेयक अपराध के सात दिनों के भीतर बलात्कारी को मृत्युदंड सुनिश्चित करेगा.'

धरना करेगी टीएमसी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता रेप के आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग करते हुए शनिवार (31 अगस्त) और रविवार (1 सितंबर) को धरना देने की बात कही है. उन्होंने सभी ब्लॉकों से मौत की सजा की मांग करते हुए प्रदर्शन करने का आग्रह किया. 

बीजेपी के बंद पर साधा निशाना

भाजपा के बुधवार (28 अगस्त) को बुलाए गए 12 घंटे के 'बंगाल बंद' के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'हमने आज का दिन आरजी कर डॉक्टर को समर्पित किया है. हम न्याय चाहते हैं लेकिन भाजपा ने आज बंद का आह्वान किया है. वे न्याय नहीं चाहते, वे केवल बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. आप बड़ी बड़ी बात करते हैं, आपने राज भवन में एक लड़की के साथ बदसलूकी की, जिसे मुझे वहां से निकाल कर दूसरी जगह नौकरी देनी पड़ी.'

ममता बनर्जी ने कहा, 'हम इस बंद का समर्थन नहीं करते.भाजपा ने कभी भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और यहां तक ​​कि मणिपुर के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग नहीं की.हमने कल (नबान्ना अभियान रैली) की तस्वीरें देखीं, मैं स्थिति को अच्छी तरह से संभालने के लिए पुलिस को सलाम करती हूं.'

सीबीआई पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने सीबीआई पर भी सवाल उठाते हुए कहा, 'कितने दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक CBI ने क्या किया, किसी को इसका जवाब भी देना चाहिए. इंसाफ कहां गया? मैं खुद पीड़िता के घर गई और उसके माता-पिता से बात की. उनसे पूछा कि वो क्या चाहते हैं. बंगाल पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget