एक्सप्लोरर

Kolkata Protest: '...6 घंटे अंदर दर्ज हो FIR', बंगाल में डॉक्टरों संग मारपीट की घटना पर सख्त सरकार, जारी किया मेमोरेंडम

Kolkata Doctor's Protest: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर मामले को लेकर वहां लोगों का प्रदर्शन जारी है. हर बीतते दिन के साथ प्रदर्शन तेज हो रहा है.

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार (14 अगस्त) रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर उपद्रवियों ने हमला किया. उन्होंने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ मारपीट की और अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. इस घटना को लेकर केंद्र सरकार सख्त हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से एक मेमोरेंडम जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि हेल्थकेयर वर्कर्स के साथ हिंसा होने पर 6 घंटे के भीतर FIR दर्ज हो.

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी मेमोरेंडम के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात हेल्थकेयर वर्कर के साथ मारपीट या किसी भी तरह की हिंसा होने पर अस्पताल/इंस्टिट्यूशन के हेड के ऊपर घटना के 6 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कराने की जिम्मेदारी होगी. ये मेमोरेंडम दो वजहों से जारी किया गया है. इसमें से पहला आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर का मामला है. दूसरा वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों-डॉक्टरों पर उपद्रवियों के जरिए बुधवार रात को किया गया हमला है. 

आरजी मेडिकल कॉलेज में क्या हुआ था?

स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर बुधवार को बड़ी संख्या में आम लोग और डॉक्टर यहां महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. उसी समय 40 से ज्यादा लोगों का एक हिंसक ग्रुप अस्पताल में घुस गया. उन्होंने खुद को प्रदर्शनकारियों के तौर पर दिखाया, लेकिन कुछ ही देर में उनका असली चेहरा सामने आ गया. इन उपद्रवियों ने अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े. 

उपद्रवी अपने साथ लाठियां, ईंटें और छड़े लेकर आए थे, जिसके जरिए उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, नर्सिंग स्टेशन, मेडिकल और ओपीडी में जमकर तोड़फोड़ की. सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा गया और उस जगह पर भी तोड़फोड़ की गई, जहां डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे थे. इस पूरी घटना में पुलिस का एक वाहन और घटनास्थल पर मौजूद कुछ दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचा. पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई. इस पूरी घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं.

अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना में 19 लोग गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने आरजी कर अस्पताल में उपद्रव मचाने वाले लोगों की सोशल मीडिया से पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की है. पुलिस ने बताया है कि अभी तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इन सभी को 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. अभी तक ये सामने नहीं आया है कि ये उपद्रवी किस संगठन से जुड़े हुए थे. 

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape Case Live: CBI के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए 4 डॉक्टर्स, पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए ममता करेंगी पैदल मार्च

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
कौन हैं कथावाचक निधि सारस्वत जो बनेंगी BJP के बड़े नेता के घर की बहू? आज लेंगी सात फेरे
कौन हैं कथावाचक निधि सारस्वत जो बनेंगी BJP के बड़े नेता के घर की बहू? आज लेंगी सात फेरे
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट

वीडियोज

क्या Gold अभी भी बढ़ेगा? कब और कैसे करें निवेश, जानिए Nilesh Shah MD, Kotak Mahindra AMC की सलाह|
Chanderi की Real Haunted कहानियां, “Stree” की Shooting Spots का सच, Local Legends, Tourism Boom और Handloom Heroes की Untold Journey
Indian Rice Industry को सबसे बड़ा झटका? Trump का नया Trade Move
Parliament Winter Session : Vande Matram पर Mallikarjuna Kharge की ललकार सुन दंग रह गया विपक्ष
Parliament Session: वंदे मातरम् पर Amit Shah ने युवाओं से कर दिया यज्ञ में आहुति डालने का आवाहन

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
कौन हैं कथावाचक निधि सारस्वत जो बनेंगी BJP के बड़े नेता के घर की बहू? आज लेंगी सात फेरे
कौन हैं कथावाचक निधि सारस्वत जो बनेंगी BJP के बड़े नेता के घर की बहू? आज लेंगी सात फेरे
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
जन्म से लेकर पढ़ाई तक बेटियों का सारा खर्चा उठाती है यूपी सरकार, बैंक में जमा करती है रुपये
जन्म से लेकर पढ़ाई तक बेटियों का सारा खर्चा उठाती है यूपी सरकार, बैंक में जमा करती है रुपये
कथावाचक बनने के लिए करनी पड़ती है कौन सी पढ़ाई? यहां चेक कर लें कोर्स की लिस्ट
कथावाचक बनने के लिए करनी पड़ती है कौन सी पढ़ाई? यहां चेक कर लें कोर्स की लिस्ट
Embed widget