एक्सप्लोरर

'डिनर के दौरान क्या बात हुई, पीड़िता को आखिरी बार किसने देखा?' CBI ने साथी डॉक्टरों से पूछे ये सवाल

Kolkata Rape Murder Case: ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ की. इसके अलावा सीबीआई ने पीड़िता के साथी डॉक्टरों से भी पूछताछ की है.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में सीबीआई की जांच जारी है. इस घटना को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है. इसी बीच सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से कल दोपहर में काफी देर तक पूछताछ की. सीबीआई ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस रात संदीप घोष कहां पर थे. 

केंद्रीय जांच एजेंसी के अंदर के सूत्रों ने बताया कि अब तक उन्होंने पीड़िता के तीन साथी डॉक्टरों से पूछताछ की है .उनसे पूछताछ की गई कि जिस रात अपराध हुआ उस रात के बारे में वे क्या जानते हैं? जब उन्होंने पीड़ित डॉक्टर के साथ खाना खाया तो क्या हुआ? उन्होंने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं. सीबीआई ने यह भी पूछताछ की कि वह आखिरी व्यक्ति कौन था; जिसने उस रात लड़की को देखा था. 

 सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है आरोपी संजय राय

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, अब तक की तफ्तीश में सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपी संजय राय गुरुवार रात करीब 11:00 बजे हॉस्पिटल आता है. वो अस्पताल पहुंचने  के बाद करीब 30 मिनट अस्पताल में ही रूकता है. इस 30 मिनट में आरोपी संजय राय की मूवमेंट अस्पताल में नजर आ रही है. इसके बाद वह दोबारा देर रात 3:45 से 3:50 के बीच अस्पताल आता है और किसी मकसद से सेमिनार रूम के अंदर जाता हुआ नजर आया है. करीब 35 मिनट बाद वह सेमिनार रूम से बाहर निकल आता है.

डिलीवरी बॉय के बयान भी हुआ दर्ज

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता और उसके दोस्तो ने खाना रात में करीब 12 बजे आर्डर किया था. यह खाना एक ऑनलाइन ऐप के जरिए मंगवाया गया था. कोलकाता पुलिस ने इस डिलीवरी बॉय के बयान भी दर्ज किए थे.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की मौत भी आखिरी बार खाना खाने के 3 से 4 घंटे बाद हुई. सीबीआई ने मृतका के उन चारों डॉक्टर के बयान भी दर्ज किए है, जिन्होंने उसके साथ रात में खाना खाया था. जिससे टाइम लाइन कनेक्ट हो सके.

सीबीआई कई लोगों के बयान दर्ज कर रही है, जो पीड़िता से सीधे तौर पर जुड़े हुए थे और घटना से पहले उससे मिले थे. सीबीआई संजय राय के मोबाइल फोन की डिटेल्स को भी खंगाल रही है.  उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके उस रात उसकी मूवमेंट को देखा जा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
CJP Protest News LIVE: 'जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, हम...', जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार
LIVE: 'जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, हम...', जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget