एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Case: पहले महिला मरीज को बेहोश कर डॉक्टर ने किया रेप! फिर वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, ऐंठे 4 लाख रुपये

Kolkata Rape: पश्चिम बंगाल में नूर आलम नाम के एक डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि डॉक्टर ने महिला मरीज को बेहोशी का इंजेक्शन देकर रेप किया और उसका वीडियो भी बनाया.

Kolkata Patient Rape: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के रेप-मर्डर का मामला अभी थमा भी नहीं था कि ताजा घटनाक्रम में एक डॉक्टर ने मरीज को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया. कोलकाता पुलिस ने उत्तर 24 परगना के हसनाबाद में 26 साल की महिला मरीज के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने महिला को नशीला इंजेक्शन दिया और यौन उत्पीड़न का वीडियो भी बनाया. आरोप है कि उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी भी दी और उससे 4 लाख रुपए भी ऐंठ लिए. आरोपी ने कथित तौर पर कई बार उसका यौन शोषण भी किया और वीडियो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल भी किया.

पीड़ित महिला ने नूर आलम के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

यह घटना तब सामने आई जब महिला ने अपने पति के साथ मिलकर इस सप्ताह की शुरुआत में हसनाबाद पुलिस में आरोपी नूर आलम सरदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शहर के बरुनहाट इलाके में उसके क्लिनिक-कम-निवास से सरदार को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी को पुलिस ने अदालत में किया पेश

टाइम्स ऑफ इंडिया ने बशीरहाट के एसपी हुसैन मेहेदी रहमान के हवाले से बताया, "आरोपी एक रजिस्टर्ड डॉक्टर है, जिसे अपनी मरीज को बेहोश करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में जांच चल रही है. महिला का गोपनीय बयान दर्ज किया गया है और आरोपी को अदालत में पेश किया गया है."

फिलहाल अदालत ने आरोपी को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पिछले महीने, पश्चिम बंगाल सरकार ने सर्वसम्मति से एक नए कड़े विधेयक को मंजूरी दी थी, जिसमें बलात्कार और हत्या से जुड़े मामलों में मौत की सजा को अनिवार्य बनाने की बात कही गई थी.

ये भी पढ़ें: RG Kar Hospital: घर की जरूरतों के लिए संदीप घोष ने एफडी तोड़ने को लगाई गुहार, कलकत्ता HC ने सीबीआई से मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget