एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या तुमने रेप किया? पॉलीग्राफ टेस्ट में कोलकाता केस के आरोपी संजय रॉय से CBI ने पूछे 7 सवाल, जानें क्या मिला जवाब

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता पुलिस ने पीड़िता की मौत के अगले ही दिन संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया था. सीबीआई केस के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उसका पॉलीग्राफ टेस्ट कर चुकी है.

Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप-मर्डर केस को एक महीने पूरा होने को आ चुका है. अभी तक इस केस की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है, उलटा और भी ज्यादा उलझती जा रही है. कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर की घटना के अगले ही दिन आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया. रेप-मर्डर केस सीबीआई को सौंपे जाने के बाद जांच एजेंसी ने आरोपी संजय से पूछताछ भी की, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया.

हालांकि, सीबीआई इस मामले की तह तक जाना चाहती है, तभी हाल ही में आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया गया. मगर संजय रॉय ने जिस तरह सीबीआई के सवालों के जवाब दिए हैं, उसने पूरे केस को और भी ज्यादा उलझा कर रख दिया है. इसकी वजह ये है कि घटनास्थल पर संजय की मौजूदगी के सबूत मिले, फिर पुलिस के आगे उसने अपराध भी कबूला. मगर जब सीबीआई ने पॉलीग्राफ टेस्ट किया तो उसने कुछ और ही जवाब दिए हैं. आइए जानते हैं कि पॉलीग्राफ टेस्ट में संजय ने क्या-क्या कहा है.

संजय रॉय से क्या सवाल पूछे गए? 

कोलकाता केस के आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पॉलीग्राफ टेस्ट में पहले साधारण सवाल पूछे जाते हैं, जैसे नाम क्या है, कहां रहते हो, क्या खाना पसंद है? फिर जब जवाब आना शुरु होता है तो बड़े सवाल किए जाते हैं, जिनके जवाब अमूमन एजेंसियां हां या ना में लेती हैं.

सवाल 1: किसी का रेप किया कि नहीं?
जवाब- नहीं.

सवाल 2: क्या वहां (अस्पताल के सेमिनार हॉल) गए थे?
जवाब- हां गया था.

सवाल 3: क्यों गए थे?
जवाब- काम के लिए.

सवाल 4: वहां कोई और था?
जवाब- थर्ड फ्लोर में कोई नहीं था.

सवाल 5: क्या तुमने उसका (पीड़िता) नाक मुंह दबाया था?
जवाब- हां.

सवाल 6: तब तुम्हारे साथ कोई था?
जवाब- नहीं.

सवाल 7: ठीक-ठीक बताओ तुमने रेप किया या नहीं? 
जवाब- नहीं

पॉलीग्राफ टेस्ट से क्यों उलझी कोलकाता केस की गुत्थी?

सीबीआई की टीम के सामने संजय के पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद कई पेचीदा सवाल खड़े हो गए हैं. अगर संजय ये कह रहा है कि उसने हत्या की, लेकिन रेप नहीं किया. ऐसे में क्या उसे किसी और ने वहां भेजा था? हालांकि फॉरेंसिक एविडेंस संजय के घिनौने कांड की पुष्टि करते हैं, लेकिन आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट में रेप से मुकर जाना कई सवालिया निशान पैदा करते हैं.

इस केस में सीबीआई ने एक के बाद अब तक 7 पॉलीग्राफ टेस्ट कराये हैं, लेकिन अब तक मुख्य आरोपी संजय रॉय के अलावा किसी और की गिरफ़्तारी नहीं की है. हालांकि, आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अब तक संदीप घोष सहित तीन और लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ऐसे में सीबीआई को लग रहा है कि पॉलीग्राफ टेस्ट से जांच के तार सुलझने का बजाय और उलझ गए हैं. 

यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप केस में बड़ा खुलासा, RG मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का दावा- क्राइम सीन से हुई छेड़छाड़

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget