एक्सप्लोरर

West Bengal: हावड़ा से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ISIS से संबंध का आरोप

Kolkata Police: एसटीएफ का दावा है कि आरोपी जिहादी गतिविधियों में शामिल हैं और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश करते थे.

Two Terrorist arrested in Howrah: पश्चिम बंगाल के हावड़ा से बड़ी खबर सामने आई है. हावड़ा से कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों पर खूंखार आतंकी संगठन ISIS से संबंध होने का आरोप है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक एम.टेक का छात्र बताया जा रहा है. 

गिरफ्तार लोगों के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं. एसटीएफ का दावा है कि आरोपी जिहादी गतिविधियों में शामिल हैं और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश करते थे. दोनों आरोपियो को 19 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

काफी दिनों से नजर रखे थी पुलिस

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि दोनों आरोपियों पर काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी. कोलकाता पुलिस एसटीएफ की एक टीम ने शुक्रवार (06 जनवरी) की रात दोनों को टिकियापारा के आफताबुद्दीन मुंशी लेन स्थित उनके ठिकाने से उठाया. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी खिदिरपुर में एक सीक्रेट मीटिंग का आयोजन करने वाले थे. दोनों की हथियार जमा करने की भी योजना थी. 

दोनों आरोपियों की पहचान हुई

एक आरोपी की पहचान गुल मोहम्मद सद्दाम, निवासी आफ़ताबुद्दीन मुन्सी लेन, टिकियापाड़ा, हावड़ा का निवासी है. वह एम. टेक की पढ़ाई कर रहा है. आरोपी का पिता रेलवे से रिटायर हैं. वहीं दूसरे आरोपी का नाम सईद हुसैन है. पुलिस का आरोप है कि दोनों पाकिस्तान और मध्य एशिया के कई देशों के आतंकी हैंडलरों के साथ सीधे संपर्क में हैं. 

19 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा

एसटीएफ के खास सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया पर देशद्रोही, कट्टरपंथी कट्टरवाद को बढ़ावा दे रहे थे. मुख्य उद्देश्य युवा समुदाय का ब्रेनवॉश करना और उन्हें जिहादी गतिविधियों में शामिल करना था. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को बंकशाल कोर्ट में पेश किया गया है. कोर्ट ने फिलहाल दोनों आरोपियो को 19 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस की निगरानी में है अंजलि की दोस्त निधि, कल से नहीं लौटी है घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget