एक्सप्लोरर

Kolkata Rape-Murder Case: संदीप घोष-अभिजीत मंडल के मोबाइल में छिपे है कई राज, CBI ने कोर्ट में कर दिया बड़ा दावा!

Kolkata Doctor Rape Case: सीबीआई ने अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में दो सितंबर को घोष को गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी ने बाद में उनके खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप भी जोड़े थे.

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले को लेकर CBI ने शनिवार (14 सितंबर, 2024) को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार किया है. जहां बुधवार (18 सितंबर) को अदालत में दिए गए अपने बयान में कहा गया कि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पूरी प्रक्रिया पर नज़र रखने के बजाय जानबूझकर घटनास्थल से अनुपस्थित थे. जांच एजेंसी को शक है कि संदीप घोष किसी और से बात कर रहे थे और उसी से आदेश ले रहे थे.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, CBI अधिकारियों का कहना है कि पुलिस टीम के क्राइम सीन पर पहुंचने के बाद संदीप घोष अस्पताल पहुंचे. तब तक घोष ने ताला थाना प्रभारी अभिजीत मंडल से कई बार बात की थी. सीबीआई ने साफ कहा है कि घोष और मंडल के मोबाइल फोन में कई राज छिपे हैं. इसके अलावा घोष ने अस्पताल के कई अधिकारियों से भी बात की थी. उनके कॉल डिटेल्स की जांच-पड़ताल से जांचकर्ताओं को शक है कि वह किसी और से बात कर रहे थे और आदेश ले रहे थे.

पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से कई बार पूछताछ कर चुकी है CBI

जांच एजेंसी पहले ही आरोप लगा चुकी है कि क्राइम सीन के साथ छेड़छाड़ की गई थी. सीबीआई ने संदीप घोष से कई बार पूछताछ की ताकि यह पता चल सके कि घटना के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने क्या कदम उठाए. घोष ने जांचकर्ताओं को बताया कि उन्होंने कई अधिकारियों से बात की और डॉक्टरों का तीन सदस्यीय बोर्ड बनाया. जिसका सारा ब्यौरा स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया और शाम 5 बजे डॉक्टरों के बोर्ड की बैठक बुलाई गई.

CBI ने संदीप घोष पर क्या लगाए आरोप?

सीबीआई ने एक युवा पीजीटी डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले में आर जी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार किया है. वित्तीय अनियमितताओं के लिए पहले से ही हिरासत में लिए गए घोष पर अब सबूतों से छेड़छाड़ और आपराधिक साजिश के आरोप हैं. जूनियर डॉक्टरों और पीड़िता के माता-पिता की गहन जांच की मांग के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है.

संदीप घोष और अभिजीत मंडल को भेजा CBI हिरासत में

ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को तीन दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है. उन पर 9 अगस्त को एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या से जुड़ी साजिश और सबूतों को नष्ट करने में शामिल होने का शक है. सीबीआई ने पुलिस की ओर से मामले को संभालने के तरीके पर सवाल उठाए हैं.

ये भी पढ़ें: कश्मीर चुनाव के बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का भड़काऊ बयान, कहा- ' 370 पर अब्दुल्ला-कांग्रेस गठबंधन PAK के साथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget