एक्सप्लोरर

West Bengal: '1 सितंबर को ही आ गए 4 केस', कोलकाता में रेप के बाद फिर घिरी ममता सरकार, BJP ने किया बड़ा प्रहार!

Kolkata Case: ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस को लेकर सवालों से घिरी ममता सरकार फिर विपक्ष के निशाने पर है. शनिवार को एक ही रात में यौन उत्पीड़न से जुड़े 4 केस ने महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है.

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या मामले के बाद से लगातार विपक्ष के निशाने पर आईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं. अभी डॉक्टर रेप केस में जांच चल ही रही थी कि राज्य में यौन उत्पीड़न के चार और मामले सामने आ गए हैं. शनिवार (31 अगस्त 2024) को हुई इन घटनाओं के बाद एक बार फिर बीजेपी ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधा है. 

इन चारों मामलों के सामने आने के बाद से लोगों में काफी गुस्सा नजर आ रहा है. लोगों ने एक बार फिर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. हालांकि पुलिस ने इन सभी मामलों में कार्रवाई करने की बात कही है. आइए जानते हैं कहां पर क्या हुआ और क्यों सवालों से फिर घिरी हैं ममता बनर्जी. 

1. बीरभूम

यहां के लांबाबाजार स्वास्थ्य केंद्र में एक नर्स के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.. आरोप है कि शेख अब्बासुद्दीन नामक व्यक्ति ने रात की ड्यूटी के दौरान उसके नर्स के प्राइवेट अंगों को जबरदस्ती टच किया. 

2. नादिया

नादिया के कृष्णगंज के भजनघाट में एक किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है. इस केस में पीड़िता का कहना है कि जब वह सामान लेकर घर लौट रही थी तब पड़ोसी ने उसे बगीचे में खींचकर उससे रेप किया और धमकी दी.

3. मध्यमग्राम

मध्यमग्राम में टीएमसी पंचायत सदस्य पर दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. लोग हंगामा कर रहे हैं.

4. हावड़ा सदर

हावड़ा सदर अस्पताल के सीटी स्कैनर रूम में शनिवार रात एक लड़की के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. 

ममता बनर्जी पर बरसे अमित मालवीय

वहीं एक ही दिन में आए इन चार मामलों को लेकर बीजेपी भी हमलावर हो गई है. भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने रविवार (1 सितंबर 2024) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ममता बनर्जी की सरकार को जमकर घेरा. अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, “पश्चिम बंगाल में सितंबर 2024 का पहला दिन यौन उत्पीड़न के चार मामलों के साथ शुरू होता है.” उन्होंने इन चारों घटनाओं का विस्तार से जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज भी कसा है.

उन्होंने आगे लिखा...

  1. “बीरभूम के लांबाबाजार स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के साथ छेड़छाड़. शेख अब्बासुद्दीन नामक व्यक्ति ने रात की ड्यूटी के दौरान उसके निजी अंगों को जबरदस्ती छुआ. ममता बनर्जी महिलाओं के लिए कार्यस्थलों को सुरक्षित बनाने के बजाय रात में काम करने के लिए नर्स को दोषी ठहराएंगी.
  2. नादिया के कृष्णगंज के भजनघाट में नाबालिग के साथ बलात्कार.
  3. मध्यमग्राम में टीएमसी पंचायत सदस्य ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ बलात्कार किया.
  4. शनिवार रात हावड़ा सदर अस्पताल के सीटी स्कैनर रूम में एक लड़की के साथ यौन शोषण किया गया.”

ममता बनर्जी को बताया बड़ी आपदा

अमित मालवीय ने आगे लिखा है, “ममता बनर्जी की बदौलत पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य है. उन्होंने बलात्कार और POCSO मामलों में आरोपियों को दंडित करने के लिए कड़े नियमों को लागू करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के लिए कुछ नहीं किया है. मुख्यमंत्री के तौर पर वह एक बड़ी आपदा हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.”

ये भी पढ़ें

क्राइम हुआ तो यहां चलेगा सरकार का कड़ा चाबुक! CM ने दो टूक चेताया- हरकतें सुधार लें वरना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Swearing-in Ceremony LIVE: वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल-प्रियंका और खरगे मंच पर मौजूद
LIVE: वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल-प्रियंका और खरगे मंच पर मौजूद
Petrol-Diesel Price: डीजल-पेट्रोल और होगा महंगा? रूसी तेल नहीं खरीद पाएगा भारत! अमेरिका की छूट खत्म 
डीजल-पेट्रोल और होगा महंगा? रूसी तेल नहीं खरीद पाएगा भारत! अमेरिका की छूट खत्म 
अब शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, 47 डिग्री पारा! जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
अब शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, 47 डिग्री पारा! जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
केरल में आज से नई सरकार का आगाज, मुख्यमंत्री वीडी सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
केरल में आज नई सरकार का आगाज, मुख्यमंत्री वीडी सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

वीडियोज

Crime News : बाबा रे बाबा... 'पिस्तौल बाबा'! | Sansani
Sandeep Chaudhary | Inflation | Iran US War: ट्रंप का 'स्लेज हैमर' और 'आपदाओं का दशक'! | Video Game
Rajdhani Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस में कैसे लगी भीषण आग ? | Short Circuit
Janhit : ईरान पर कभी भी हमला कर सकते हैं Trump ? | Iran-US War Update
Fuel Crisis : पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, 48 घंटे में दोबारा बढ़ी CNG! | ABP Report

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वीडन के पीएम ने ऐसा क्या दिया, खुश हो गए प्रधानमंत्री मोदी, बंगाल से है बड़ा कनेक्शन
स्वीडन के पीएम ने ऐसा क्या दिया, खुश हो गए प्रधानमंत्री मोदी, बंगाल से है बड़ा कनेक्शन
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
अब शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, 47 डिग्री पारा! जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
अब शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, 47 डिग्री पारा! जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
Pati Patni Aur Woh Do BO Day 3: 'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, लेकिन नहीं तोड़ पाई कार्तिक की फिल्म का रिकॉर्ड
'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, जानें- फिल्म के तीन दिनों का कलेक्शन
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में आए ट्रंप? तेहरान को दिया अल्टीमेटम
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में ट्रंप?
Video: घर में घुसे सांप को पकड़ना पड़ा भारी, होशियारी दिखा रहे युवक को काटने के बाद मची चीख पुकार
घर में घुसे सांप को पकड़ना पड़ा भारी, होशियारी दिखा रहे युवक को काटने के बाद मची चीख पुकार
ऑपरेशनल लाइफ खत्म होने के बाद कहां जाते हैं पुराने लड़ाकू विमान, आखिर क्या होता है उनका?
ऑपरेशनल लाइफ खत्म होने के बाद कहां जाते हैं पुराने लड़ाकू विमान, आखिर क्या होता है उनका?
Embed widget