एक्सप्लोरर

कोलकाता जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खामी, रोकनी पड़ी उड़ान

Air India flight aborts: दिल्ली से कोलकाता जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2403 को टेक-ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया. विमान में 160 यात्री सवार थे.

दिल्ली से कोलकाता जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2403 को टेक-ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया. विमान में 160 यात्री सवार थे. पायलटों ने सुरक्षा मानकों के अनुसार उड़ान रद्द की. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया. एअर इंडिया की फ्लाइट AI2403 दिल्ली से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी.

जब विमान रनवे पर था, तभी पायलटों को तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ तुरंत ही फ्लाइट को रोककर टैक्सींग बे पर वापस लाया गया. एअरबस 321 विमान में सवार 160 यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया. ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों की हरसंभव सहायता की और उन्हें असुविधा से बचाने की कोशिश की.

उड़ान को शाम के लिए पुनर्निर्धारित किया गया
एअर इंडिया के बयान के अनुसार, 'फ्लाइट AI2403 को तकनीकी कारणों से स्थगित किया गया और अब यह देर शाम रवाना होगी. पायलटों ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अनुसार टेक-ऑफ रोक दिया.' एअर इंडिया ने कहा, 'इस अचानक हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. यात्रियों की सुरक्षा और भलाई ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.'

दिन में दूसरी बड़ी चूक
AI2403 की घटना से पहले एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में परेशानी देखी गई. कोच्चि से मुंबई आ रही एक एअर इंडिया फ्लाइट भारी बारिश के बीच मुंबई एअरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान फिसल गई. यह A320 विमान मुख्य रनवे (09/27) से फिसलकर पहले कच्चे क्षेत्र में गया और फिर टैक्सीवे पर आ गया. सौभाग्यवश इस घटना में कोई यात्री या क्रू सदस्य घायल नहीं हुआ. इस फिसलन के कारण रनवे को हल्का नुकसान पहुंचा है, जिसे देखते हुए मुंबई एअरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत सेकेंडरी रनवे (14/32) को सक्रिय कर दिया.

छह महीने में एअर इंडिया को 9 नोटिस
इन घटनाओं के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोसल ने जानकारी दी है कि एअर इंडिया को कुल 9 कारण बताओ नोटिस (शो कॉज नोटिस) भेजे गए हैं. इनमें से पांच नोटिस सुरक्षा मानकों के उल्लंघन से जुड़े हैं. मंत्री ने यह भी बताया कि इनमें से एक उल्लंघन मामले में कार्रवाई पूरी हो चुकी है, हालांकि बाकी मामलों की जानकारी नहीं दी गई.

सवालों के घेरे में एअर इंडिया
इन लगातार हो रही घटनाओं के चलते एअर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इससे पहले AI-171 विमान हादसे में 260 लोगों की जान जा चुकी है, और तब से एअरलाइन की कार्यप्रणाली पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget