एक्सप्लोरर

कोलकाता: अब यादों में रह जाएगा टाला ब्रिज, 57 साल से था आवागमन का हिस्सा

कोलकाता का टाला ब्रिज अपने पीछे 57 सालों की यादों को संजोए हुए है. मगर अब ये इतिहास का हिस्सा बननेवाला है. अगले हफ्ते इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा.

कोलकाता: लोगों की यादों का हिस्सा बन चुका टाला ब्रिज अब चंद दिनों का मेहमान है. 57 साल से कोलकाता ट्रैफिक का अहम हिस्सा रहा ब्रिज अगले हफ्ते ढहा दिया जाएगा. ब्रिज पिछले कुछ सालों से खतरनाक घोषित कर दिया गया था. इस पर तीन टन से ज्यादा वजनी गाड़ियों की आवाजाही बैन थी. विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने टाला ब्रिज के लिए टेंडर जारी कर दिया है.

उम्मीद जताई जा रही है कि ब्रिज को अगले हफ्ते ध्वस्त कर दिया जाएगा. पहले 18 जनवरी को ही ब्रिज को ध्वस्त किये जाने की तैयारी थी. मगर रेलवे की तरफ से इजाजत मिलने का इंतजार है. क्योंकि इसके नीचे रेलवे को क्रॉसिंग बनानी है. उम्मीद है रेलवे की तरफ से जल्द ही इजाजत मिल जाएगी.

57 साल से लोगों की यादों में था ब्रिज

उत्तरी कोलकाता में टाला ब्रिज आने जाने का प्रमुख साधन है. 57 साल से लोग अपने इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों से इसकी जर्जर हालत हो चुकी थी. विशेषज्ञों ने जर्जर हालत को देखते हुए ध्वस्त करने की सिफारिश की थी. पिछले साल के अक्तूबर महीने में मुंबई की निजी संस्था और कंसल्टेंसी फर्म राइट्स ने ब्रिज का मुआयना किया था. राज्य सरकार को सौंपी रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने इसकी जर्जर हालत देख ब्रिज को खतरनाक घोषित कर दिया था. उन्होंने राज्य सरकार को सुझाव देते हुए ध्वस्त कर इसके बदले एक नया ब्रिज बनाने की सिफारिश की.

सूत्रों के मुताबिक, जिस कंपनी को ब्रिज निर्माण का ठेका मिलेगा, उसे नये ब्रिज की देखभाल 10 सालों तक करनी होगी. नये ब्रिज पर फोर लेन बनाया जाएगा. इसके निर्माण में 268 करोड़ का खर्च आएगा. जिस कंपनी को टेंडर मिलेगा उसे एक साल मेें पूरा करना होगा.

पूर्वांचलियों और भोजपुरी भाषा का अपमान कर रही है AAP, बीजेपी ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप

दिल्ली चुनाव: मनीष सिसोदिया के पास नहीं है अपनी कार, संपत्ति में भी इजाफा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
रेहान वाड्रा का सपोर्ट कर प्रियंका गांधी पर भड़की बीजेपी, प्रदीप भंडारी ने क्या बताया
रेहान वाड्रा का सपोर्ट कर प्रियंका गांधी पर भड़की बीजेपी, प्रदीप भंडारी ने क्या बताया
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget