एक्सप्लोरर

जानें कौन हैं जॉर्ज जैकब कूवाकड, जिन्हें पोप फ्रांसिस ने नियुक्त किया कार्डिनल

George Jacob Koovakad: भारतीय पादरी जॉर्ज जैकब कूवाकड को कार्डिनल नियुक्त किया गया है. PM मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है.

George Jacob Koovakad: पोप फ्रांसिस ने शनिवार को वेटिकन में  आयोजित एक भव्य समारोह में 51 वर्षीय भारतीय पादरी जॉर्ज जैकब कूवाकड को ‘कार्डिनल’ नियुक्त किया.प्रसिद्ध सेंट पीटर्स बेसिलिका में आयोजित इस समारोह में दुनियाभर के पादरी और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया तथा विभिन्न देशों के 21 नए पादरियों को कॉर्डिनल नियुक्त किया गया. 

समारोह रात साढ़े आठ बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू हुआ, जिसमें 21 नामित कार्डिनल के साथ जुलूस निकाला गया. बाद में, पोप ने सभा को संबोधित किया और नामित कार्डिनलों को पारंपरिक टोपी और अंगूठी भेंट की और फिर प्रमाण पत्र दिया गया. केरल के चंगनास्सेरी आर्चडायोसिस चर्च के पादरी कूवाकड की नियुक्ति के साथ ही भारतीय कार्डिनलों की कुल संख्या छह हो गई है, जिससे वेटिकन में देश का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा. आइये जानते हैं कौन जॉर्ज कूवाकड

 तिरुवनंतपुरम में हुआ था जन्म

जॉर्ज कूवाकड का जन्म 11 अगस्त 1973 को तिरुवनंतपुरम में हुआ था. उन्हें 24 जुलाई 2004 को पादरी नियुक्त किया गया था. उन्होंने प्रतिष्ठित पोंटिफिकल इकलेसियास्टिकल एकेडमी से कूटनीतिक सेवा का प्रशिक्षण लिया था. कूवाकड ने अल्जीरिया, दक्षिण कोरिया, ईरान, कोस्टा रिका और वेनेजुएला जैसे देशों में चर्च के कूटनीतिक कार्यों में अहम भूमिका निभाई है. वह 2020 से वेटिकन के सचिवालय में पोप की वैश्विक यात्राओं का आयोजन कर रहे हैं. 

PM मोदी ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अन्य वरिष्ठ नेताओं और भारत के प्रमुख गिरजाघरों के प्रमुखों ने खुशी और गर्व के साथ इस घोषणा का स्वागत किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को 'एक्स' पर लिखा, 'यह भारत के लिए बहुत गर्व की बात है.' प्रधानमंत्री ने कहा, "जॉर्ज कार्डिनल कूवाकड ने प्रभु ईसा मसीह के उत्साही अनुयायी के रूप में मानवता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं."

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा था. उन्होंने लिखा कि समारोह से पहले, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पोप फ्रांसिस से भी मुलाकात की. 

(इनपुट भाषा के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
ED Raid: MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
Brij Bhushan Sharan Singh: 'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget