एक्सप्लोरर

नीरव मोदीः हीरा ज्वेलरी का ऐसा नाम जिसके गहने देखते ही खरीदने के लिए लालायित हो जाते थे लोग

प्रत्यर्पण से बचने के लिए नीरव मोदी की ओर से कोर्ट में कई दलीलें दी गई. कोर्ट ने नीरव मोदी की दलीलों को खारिज करते हुए उन्हें भारत के लिए प्रत्यर्पित कर दिया.

नई दिल्लीः करोड़ों के गहने पहन कर रैंप पर शान से चलती मॉडल्स हों या फिर फिल्म जगत के कलाकार सभी को एक बार नीरव मोदी का ज्वेलरी दिल को ललचा देता था. करीने से सजे और जौहरी के हाथों बारीकियों से तराशे गए नीरब मोदी ब्रांड के गहने होते ही ऐसे थे कि जो भी देखे एक बार खरीदने को मचल उठता था. फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक नीरव मोदी के गहनों के लिए विज्ञापन कर चुके हैं. नीरव मोदी अपने ग्राहकों और मेहमनों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे. यही कारण है कि कि वह अपने अतिथियों को लुभाने के लिए पेड़ों को भी हीरों से जड़ देते थे. नीरव मोदी ब्रांड की चाहत ही ऐसी थी कि सेलिब्रिटियां भी इस ज्वेलरी से दूर नहीं हो पाती थी.

नीरव मोदी हीरे की ज्वेलरी का बहुत बड़ा कारोबारी है और ग्लैमर की दुनिया में जाना पहचाना नाम. 48 साल के नीरव मोदी ने अपने नाम से ही हीरों के ज्वेलरी का ब्रांड बनाया. इनके गहने सेलिब्रिटियों को इतने भाए कि 'सितारों की दुनिया' में नीरव मोदी ब्रांड बन गए. नीरव मोदी की दो कंपनियां हैं. पहला हीरों का कारोबार करने वाली कंपनी फायरस्टार डायमंड और दूसरी कंपनी नीरव मोदी के नाम से ही है. अपने हुनर और नीरव मोदी ब्रांड की खासियत के कारण वह 'नीरव मोदी ब्रांड' को दुनिया का सबसे बड़ा लक्जरी ब्रांड बनाना चाहते थे. लेकिन, समय का पहिया ऐसा घूमा कि डायमंड किंग नीरव मोदी लोगों के लिए भगोड़ा नीरव मोदी बन गए. डायमंड कैपिटल के नाम से मशहूर बेल्जियम के एंटवर्प शहर के डायमंड ब्रोकर परिवार से नीरव मोदी का ताल्लुक है. एक समय ऐसा था कि वह खुद ज्वेलरी डिजाइन नहीं करना चाहते थे. लेकिन, उन्होंने पहली ज्वेलरी डिजाइन की और मार्केट में छा गया. जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा. नीरव मोदी भारत के एकमात्र भारतीय ज्वेलरी ब्रांड के मालिक हैं जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हैं. नीरव मोदी के डिजाइन किए गए गहने हॉलीवुड की हस्तियों के गले में भी चमकती दिखाई देती है. नीरव मोदी की डिजाइन की हुई ज्वेलरी की कीमत करोड़ों में होती है. उनके ओर से डिजाइन किया गया गोलकोंडा नेकलेस 2010 में बिकी थी. इसकी कीमत 16.29 करोड़ था. जबकि 2014 में एक नेकलेस 50 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था. अपने ज्वेलरी ब्रांड के दम पर वो 2017 में फोर्ब्स की भारतीय धनकुबेरों की सूची में 84वें नंबर पर मौजूद रहे थे. अब एक बार फिर नीरव मोदी चर्चा में आ गए हैं. भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को जल्द ही भारत लाया जा जाएगा. ब्रिटेन की एक अदालत ने उनके प्रत्यर्पण की मंजूरी दे ही है. प्रत्यर्पण के मामले को लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाया और कहा कि मुंबई की आर्थर रोड जेल उनके लिए ठीक रहेगा. भारत प्रत्यर्पण तक नीरव मोदी को कस्टडी में रखा जाएगा. नीरव मोदी ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उन्हें भारत नहीं प्रत्यर्पित किया जाए. कोर्ट ने उनकी याचिका को भी खारिज कर दी है. प्रत्यर्पण का आदेश देते हुए जस्टिस सैमुअल गूज़ी ने कहा कि नीरव मोदी पर जो आरोप लगे हैं उसका जवाब उन्हें भारत में देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Alliance Meeting LIVE: सेव डेमोक्रेसी मार्च निकालेगी इंडिया गठबंधन, बड़ी रैली का भी ऐलान
LIVE: सेव डेमोक्रेसी मार्च निकालेगी इंडिया गठबंधन, बड़ी रैली का भी ऐलान
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
पूरे देश में बैन नहीं होंगे पटाखे, सुप्रीम कोर्ट बोला- 'दीवाली से लोगों की भावनाएं जुड़ीं'
पूरे देश में बैन नहीं होंगे पटाखे, सुप्रीम कोर्ट बोला- 'दीवाली से लोगों की भावनाएं जुड़ीं'

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
क्या है आकिब नबी की सबसे बड़ी खासियत? कैसे हासिल किया खूंखार गेंदबाज का दर्जा
क्या है आकिब नबी की सबसे बड़ी खासियत? कैसे हासिल किया खूंखार गेंदबाज का दर्जा
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'समाज चाहता है कि मैं और बहनजी...', मायावती को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा बयान
'समाज चाहता है कि मैं और बहनजी...', मायावती को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा बयान
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
Embed widget