एक्सप्लोरर

Lockdown-3: आपका इलाका किस जोन में है ? मिलेगी राहत या नहीं, जानिए

देश में 130 Red Zone वाले जिले हैं. Orange Zone में 284 जिले हैं और Green Zone में 319 जिले हैं. Green Zone में मॉल, स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थान अभी भी बंद रहेंगे.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मद्देनजर एक बार फिर लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है. अब 4 मई से 17 मई तक लॉकडाउन (Lockdown) जारी रहेगा. इससे पहले तीन मई को लॉकडाउन टू खत्म होने वाला था. हालांकि सरकार ने इस बार कुछ रियायत दी है. रेड जोन को छोड़, ग्रीन और ऑरेंज जोनमें देश के जो इलाकें हैं उनको छूट दी गई है.

देश में 130 रेड जोन वाले जिले हैं. ऑरेंज जोन में 284 जिले हैं और ग्रीन जोन में 319 जिले हैं. ग्रीन जोन में मॉल, स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थान अभी भी बंद रहेंगे.

अब आपका इलाका कौन से जोन में है, यह जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है. आइए हम आपको बताते हैं कि किस जोन में कौन सा इलाका है.

देश में जोधपुर, कोटा, अजमेर, हैदराबाद, आगरा, लखनऊ, नोयडा, वाराणसी, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरपुर, मथुरा, हरिद्वार, कोलकाता, दिल्ली, पटना, गया, चंडीगढ़, रायपुर, अहमदाबाद, सूरत, फरीदाबाद, श्रीनगर, रांची, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुंबई,पुणे, नासिक, जालंधर, पटियाला, लुधियाना और जयपुर समेत कुल 130 इलाके देश के रेड जोन में हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी नियमों के अनुसार, अब अगर जिले में 21 दिनों से कोई कोरोना वायरस का नया केस नहीं आता है, तो वह ग्रीन जोन में आएगा. पहले ये समय 28 दिनों का था.

नीचे आप देख सकते हैं आपका इलाका किस जोन में आता है.

ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में छूट

ग्रीन ज़ोन में 50 प्रतिशत बसें चलेंगी. ऑरेंज ज़ोन में जिन गतिविधियों की इजाज़त दी गई है उसके लिए गाड़ी चल पाएगी लेकिन उसमें 1 ड्राइवर के अलावा 2 पैसेंजर बैठ सकेंगे. ऑरेंज ज़ोन में मोटरसाइकल पर पीछे बैठने की इजाज़त होगी.

इन रियायतों में ई-कॉमर्स को भी छूट का ऐलान किया गया है. ग्रीन और ऑरेंज जोन में ई-कॉमर्स को मंजूरी दी गई है. इन जोन में गैर-जरूरी सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी पर छूट दी गई है.

देश में दो हफ्तों के लिए बढ़ा लॉकडाउन

देश में लॉकडाउन दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया है. आगे चलकर सरकार की योजना है कि चरणबद्ध तरीके से इस लॉकडाउन में जनता को धीरे-धीरे राहत दी जाएगी.

गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत आदेश जारी कर लॉकडाउन को 4 मई के बाद दो सप्ताह के लिए बढ़ाया है. गृह मंत्रालय ने कहा कि कुछ गतिविधियां पूरे भारत में सभी जोन में बंद रहेंगी जिसमें हवाई मार्ग, रेल, मेट्रो और सड़क मार्ग द्वारा अंतर्राज्यीय आवागमन सहित स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य शैक्षिक और प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थानों का संचालन शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
SIR का डर और दस्तावेजों में गलतियों का दुखद अंत, हैदराबाद में शख्स ने 1.5 लाख खर्च करने के बाद की आत्महत्या
SIR का डर और दस्तावेजों में गलतियों का दुखद अंत, हैदराबाद में शख्स ने 1.5 लाख खर्च करने के बाद की आत्महत्या
DRDO DFP 2026: अब नहीं रुकेगी DRDO की रफ्तार! राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला, अब रफ्तार पकड़ेंगी भारत की सीक्रेट डिफेंस परियोजनाएं
अब नहीं रुकेगी DRDO की रफ्तार! राजनाथ का बड़ा फैसला, अब रफ्तार पकड़ेंगी भारत की सीक्रेट डिफेंस परियोजनाएं
क्या सैन्य तख्तापलट का सताया जिनपिंग को डर? चीन की संसद से 6 बड़े सैन्य अधिकारी बर्खास्त
क्या सैन्य तख्तापलट का सताया जिनपिंग को डर? चीन की संसद से 6 बड़े सैन्य अधिकारी बर्खास्त

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget