एक्सप्लोरर

34 साल बाद बदला BJP मुख्यालय का पता, नए दफ्तर में क्या है खास, जानकर हो जाएंगे दंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस इमारत का उद्घाटन करने वाले हैं. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे.

नई दिल्ली: बीजेपी का नया दफ्तर सिर्फ एक इमारत नहीं है. बल्कि ये चुनावी वॉर रूम है, जो पूरी तरह से हाइटेक है. दिल्ली के 6ए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित लाल रंग की बीजेपी की इमारत का अभी तो सिर्फ एक ही मकसद है, 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस इमारत का उद्घाटन करने वाले हैं. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे.

बीजेपी का नया दफ्तर 2 एकड़ यानि की 8000 स्क्वायर फीट में फैला है. इस इमारत के एक तरफ पार्क है. दूसरी तरफ रेलवे क्वार्टर और तीसरी तरफ इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन है. इमारत में घुसने के 3 रास्ते होंगे. पहला और दूसरा रास्ता वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए होगा. तीसरा गेट मीडिया के लिए होगा. आम जनता को फ्रंट ओपन स्पेस के पास बनी सीढ़ियों से एंट्री मिलेगी.

इमारत के फ्रंट में बड़ी स्क्रीन लगाने का प्रस्ताव है. जिस पर भाजपा से जुड़ी गतिविधियों और कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण होगा. इस स्क्रीन पर देश के किसी भी कोने में हो रही बीजेपी की रैली भी दिखाई जाएगी.

इमारत के अंदर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़नी होंगीं. जो आपको पहली मंजिल पर ले जाएगी. जैसे ही आप यहां पहुंचेंगे आपको सामने बीजेपी का बड़ा सा झंडा दिखाई देगा. ग्राउंड फ्लोर पर ही एक दो मंजिला बड़ा हाइटेक सभाग्रह है. जिसकी क्षमता 400 सीट की है.

इसी के पास पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के लिए 2 ट्रेनिंग हॉल बनाए गए हैं. जिसके बगल में चुनाव समिति के लिए एक बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल भी है. ग्राउंड फ्लोर पर ही कैंटीन बनाई गई है. जिसमें 70 लोग लोग देश भर के व्यंजनों का मजा ले सकेंगे.

दूसरी और तीसरी मंजिल पार्टी के अलग अलग मोर्चों के लिए आरक्षित हैं. इसी फ्लोर पर पार्टी महासचिव का दफ्तर होगा. इस नई इमारत का सबसे मुख्य हिस्सा उसकी छठी मंजिल है. जो पूरी तरह से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के लिए आरक्षित रहेगी. जिसमें 25 लोगों का वेटिंग एरिया है.

देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे बात करने के लिए ही इसी फ्लोर पर वीडियो कॉन्फेंसिंग की सुविधा होगी. यहीं से बीजेपी अध्यक्ष मीडिया से लाइव बातचीत भी कर पाएंगे. इमारत की छत पर म्यूजियम लाइब्रेरी बनाई गई है. जिसमें बीजेपी के इतिहास से जुड़ी हर किताब होगी.

18 अगस्त 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के इस नए दफ्तर का शिलान्यास किया था. इस तरह रिकॉर्ड 18 महीने के अंदर ही ये इमारत बनकर तैयार हो गई. अब देखना यह है कि क्या 2019 में ये इमारत सत्ता का केंद्र बनने जा रही है ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
India Bloc Protest Live: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
LIVE: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
Explained: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget