एक्सप्लोरर

जानिए- राजनीतिक रंग बदलने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी में क्या मिल सकता है?

ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में गांधी परिवार और ख़ासतौर पर राहुल गांधी के बहुत नज़दीकी माने जाते थे.बीजेपी में सिंधिया को राज्यसभा और मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है.

नई दिल्ली: कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के राजनीतिक रंग बदल गए हैं. सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अब वे बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. सिंधिया के इस्तीफे के बाद 22 कांग्रेस विधायकों ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है. एक तरफ जहां कमलनाथ सरकार पर खतरा मंडरा रहा है, तो वहीं बीजेपी सरकार बनाने के लिए कदम आगे बढ़ाती दिखाई दे रही है. इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस पार्टी में कई अहम पदों पर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को आखिर बीजेपी में जाकर क्या मिलेगा?

बीजेपी में सिंधिया को क्या मिलेगा?

खबरों के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर सकती है. अगर सिंधिया बीजेपी के उम्मीदवार बनते हैं तो उनका राज्यसभा पहुंचना लगभग तय है. इसके अलावा सिंधिया को मोदी कैबिनेट में भी जगह मिल सकती है. खबरों की मानें तो सिंधिया की जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें संगठन में भी कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है. सूत्रों ने बताया कि सिंधिया 12 मार्च को अपने समर्थकों और कांग्रेस के कई विधायकों के साथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. सूत्रों ने यह भी बताया कि बीजेपी में शामिल होने से पहले सिंधिया ग्वालियर में अपने समर्थकों को संबोधित कर सकते हैं.

क्यों कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया ?

ज्योतिरादित्य सिंधिया गांधी परिवार और ख़ासतौर पर राहुल गांधी के बहुत नज़दीकी माने जाते थे. कई युवा नेता तो यह भी बताते रहे कि जो बात सिंधिया राहुल गांधी को बोल सकते हैं वो कोई नहीं बोल सकता यानी राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की जो कॉलेज के समय की दोस्ती थी वो राजनीति में आने के बाद भी कम नहीं हुई, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि ऐसा क्या हुआ कि गांधी परिवार भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोक नहीं पाया ?

दरअसल, इसकी कहानी शुरू होती है मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले जब मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान किसी नेता को देनी थी. उस वक्त राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष थे और पार्टी अध्यक्ष होने के नाते राहुल गांधी ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बैठक बुलाई थी. राहुल गांधी ने दिग्विजय से पूछा आपकी क्या राय है ? किसे राज्य की कमान मिलनी चाहिए. तब दिग्विजय सिंह ने कहा था सिंधिया हमारे आदरणीय नेता हैं, लेकिन कमलनाथ की यह आखिरी पारी है इसलिए कमलनाथ को मध्यप्रदेश की कमान सौंपी जाए और उसके बाद कमलनाथ को ही राज्य जिम्मेदारी दी गई.

फिर दूसरी बड़ी घटना हुई जिसने ज्योतिरादित्य सिंधिया को फिर एक झटका दिया वो थी जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का फैसला होना था. मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के बाद मुख्यमंत्री पद कमलनाथ को ही मिला हालांकि राजस्थान की तर्ज पर सिंधिया को भी उप-मुख्यमंत्री का पद कांग्रेस ने आफर किया था, लेकिन महाराज भला वजीर कैसे बन सकते थे.

लेकिन मामला इतना बढ़ जाएगा कि वो कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का ही फैसला कर लेंगे इसकी शुरूआत हुई जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा , मैं मध्यप्रदेश की जनता के लिए सड़क पर उतरूंगा तो मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साफ शब्दों में कहा "उतरना है तो उतर जाएं." शायद सिंधिया को कमलनाथ से ऐसे से जवाब की उम्मीद नहीं थी और उसके बाद फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन सिंधिया इस बात को पुख्ता करना चाहते थे कि अगर वो कांग्रेस पार्टी छोड़ते हैं तो मध्य प्रदेश की सरकार भी नहीं रहनी चाहिए और जिस तरीके से कांग्रेस के विधायक इस्तीफ़ा दे रहे हैं उससे तो साफ है कि कमलनाथ सरकार को परेशानी हो सकती है.

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश और यस बैंक के मसले पर संसद में होगा हंगामा, एक बार फिर संसद चलने को लेकर संशय

MP: बीजेपी को विधायकों के टूटने का डर, चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली लाया गया, गुरुग्राम के ITC ग्रैंड भारत होटल में ठहरे हैं 106 MLAs

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget